संघर्ष मोर्चा ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन

महराजगंज: बीपीएड संघर्ष मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष करुणेश कुमार यादव ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी क

By Edited By: Publish:Sat, 22 Oct 2016 12:02 AM (IST) Updated:Sat, 22 Oct 2016 12:02 AM (IST)
संघर्ष मोर्चा ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन

महराजगंज: बीपीएड संघर्ष मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष करुणेश कुमार यादव ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा महराजगंज जनपद के लिए 465 अंशकालिक अनुदेशकों की संविदा पर नियुक्ति हेतु निर्देशित किया जा चुका है। जनपद में कुल 646 उच्च प्राथमिक विद्यालय वर्तमान में संचालित है। जिसमे सर्व शिक्षा के अंतर्गत सौ से अधिक छात्र वाले विद्यालयों में 133 अंशकालिक अनुदेशकों की नियुक्त हो चुकी है। शेष विद्यालयों की संख्या वर्तमान में 513 है, जो 465 पद ही स्वीकृत किए गए हैं। जबकि 48 पद अवशेष बच रहे हैं। अंशकालिक अनुदेशकों के नए शासनादेश में सभी उच्च प्राथमिक विद्यालयों पर एक अंशकालिक अनुदेशकों को रखने का प्राविधान जारी किया है। उन्होंने कहा कि 465 पदों के स्थान पर शेष 513 विद्यालयों में खेल कूद तथा शारीरिक शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए खेल एवं शारीरिक शिक्षा के अंशकालिक अनुदेशकों की नियुक्ति हेतु पद स्वीकृत किया जाय।

chat bot
आपका साथी