पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम करेगी भूमि विवादों का निपटारा

महराजगंज: भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन गंभीर है। इन विवादों का निपटारा व सार्वजनि

By Edited By: Publish:Tue, 03 Mar 2015 09:39 PM (IST) Updated:Tue, 03 Mar 2015 09:39 PM (IST)
पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम करेगी भूमि विवादों का निपटारा

महराजगंज: भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन गंभीर है। इन विवादों का निपटारा व सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई है। प्रत्येक एसडीएम को एक माह में कम से कम छह सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटाने का लक्ष्य रखा गया है। बेहतर कार्य करने वाले एसडीएम व तहसीलदार पुरस्कृत किए जाएंगे।

उक्त बातें डीएम सुनील कुमार श्रीवास्तव व एसपी शिव हरी मीना ने मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने बताया कि वाट्सएप पर आई जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला बचत अधिकारी व बीडीओ मिठौरा को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके विपरीत शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों को दंड का भागी बनना पड़ेगा। एसपी ने कहा कि थाने में आने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण हो इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। समस्याओं के निस्तारण की त्वरित समीक्षा भी की जा रही है। होली पर्व पर भी विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। रंगों के इस पर्व पर शांति व्यवस्था में खलल डालने वाले तत्वों को छोड़ा नहीं जाएगा।

chat bot
आपका साथी