CAA Protest in Lucknow : छठे दिन भी महिलाओं का विरोध जारी, अब तक 159 के खिलाफ केस दर्ज

CAA Protest in Lucknow लखनऊ के ऐतिहासिक हुसैनाबाद घंटाघर के समक्ष छह दिन से लगातार महिलाएं नागरिकता कानून के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रही है।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Wed, 22 Jan 2020 12:46 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jan 2020 12:46 PM (IST)
CAA Protest in Lucknow : छठे दिन भी महिलाओं का विरोध जारी, अब तक 159 के खिलाफ केस दर्ज
CAA Protest in Lucknow : छठे दिन भी महिलाओं का विरोध जारी, अब तक 159 के खिलाफ केस दर्ज

लखनऊ, जेएनएन। CAA Protest in Lucknow : नागरिकता कानून (CAA) के विरोध में दिल्ली के बाद अब लखनऊ में महिलाओं ने जंग छेड़ दी है। छठे दिन यानी बुधवार को राजधानी के ऐतिहासिक हुसैनाबाद घंटाघर के समक्ष महिलाएं डटी है। धरना प्रदर्शन बादस्‍तूर जारी है। बता दें, अब तक लखनऊ में मामले में 159 के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है। धरना-प्रदर्शन में पिछले पांच दिनों में ऑल इंडिया मुस्लिम वूमेन पर्सनल लॉ बोर्ड की अध्यक्ष शाइस्ता अंबर, समाजवादी पार्टी यूथ विंग की राष्ट्रीय महासचिव पूजा शुक्‍ला व मशहूर शायर मुन्नवर राणा की बेटी सुम्मैया और फौजिया राणा भी पहुंच चुके हैं।

इनके अलावा पुलिस की एफआईआर में सैकड़ों अज्ञात लोगों का जिक्र है। पुलिस की कार्रवाई पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हम कोर्ट जाएंगे। लखनऊ पुलिस ने धारा 147 के उल्लंघन को लेकर 18 नामजद लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। लखनऊ में महिलाएं 17 जनवरी से ही घंटा घर के नीचे नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थीं।

 

घंटाघर पहुंचीं अखिलेश यादव की बेटी टीना, फोटो वायरल

घंटाघर में महिलाएं सीएए और एनआरसी का विरोध कर रही हैं। इनके बीच अखिलेश यादव की बेटी टीना भी पहुंची थीं। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में ऐतिहासिक हुसैनाबाद घंटाघर पर हो रहे प्रर्दशन के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी टीना यादव भी पहुंचीं थीं। टीना यादव ने वहां धरनास्थल पर पहुंचकर सबको चौंका दिया। इस दौरान धरने पर बैठी बच्चियां टीना के साथ सेल्फी लेती नजर आईं। टीना 18 जनवरी को धरनास्थल पर गई थीं, लेकिन फोटो अब वायरल हुआ है। 

chat bot
आपका साथी