Uttar Pradesh Weather: दो दिन बाद बदली बारिश के आसार, पश्चिमी विक्षोभ व पूर्वी हवाओं से बदलेगा मौसम

Uttar Pradesh Weather सोमवार को सुबह कोहरा छटने के बाद निकली धूप ने मौसम खुशगवार बना दिया। कई दिनों के बाद लोगों ने ठंड से कुछ राहत महसूस की। धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान भी सामान्य के करीब 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Tue, 02 Feb 2021 07:05 AM (IST) Updated:Tue, 02 Feb 2021 03:55 PM (IST)
Uttar Pradesh Weather: दो दिन बाद बदली बारिश के आसार, पश्चिमी विक्षोभ व पूर्वी हवाओं से बदलेगा मौसम
राजधानी लखनऊ में भी पांच फरवरी को बदली के साथ बारिश हो सकती है।

लखनऊ, जेएनएन। मौसम एक बार फिर करवट लेगा। चार फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदली और बारिश के आसार हैं। वहीं पांच फरवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की उम्मीद है। बारिश का सिलसिला छह फरवरी को भी जारी रहेगा। कुछ स्थानों पर बदली व बारिश हो सकती है। मौसम में यह बदलाव जम्मू कश्मीर के पास बनने वाले पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के चलते होगा। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। मौसम केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि अगले दो-तीन दिन राजधानी व आसपास मौसम साफ रहेगा। सुबह कोहरे के बाद धूप निकलेगी जिससे गलन वाली ठंड से राहत मिलेगी। हालांकि चार फरवरी से एक बार फिर मौसम करवट लेगा। चार फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है। वहीं पांच फरवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बदली-बारिश का मौसम रहेगा। राजधानी लखनऊ में भी पांच फरवरी को बदली के साथ बारिश हो सकती है। छह फरवरी को भी कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है।

सोमवार को सुबह कोहरा छटने के बाद निकली धूप ने मौसम खुशगवार बना दिया। कई दिनों के बाद लोगों ने ठंड से कुछ राहत महसूस की। धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान भी सामान्य के करीब 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.4 डिग्री कम 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मंगलवार को भी मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है। सुबह कोहरे के बाद मौसम साफ हो जाएगा और अधिकतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहेगा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार लखनऊ के अलावा बाराबंकी, सीतापुर, कानपुर देहात, उन्नाव,कानपुर नगर, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत, अमरोहा,मुरादाबाद, मिर्जापुर, गाजीपुर,बलिया, मऊ, जौनपुर,आजमगढ़,वाराणसी व आसपास के इलाकों में सुबह कोहरा रहने की उम्मीद है। वहीं कुछ इलाकों में दिन भी बेहद ठंडे होंगे। जालौन, औरैया, कन्नौज, इटावा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, लखीमपुर खीरी, संत रविदास नगर, वाराणसी, सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती,बहराइच, हरदोई, रायबरेली, कानपुर देहात, कानपुर शहर शीत लहर की चपेट में रहेंगे।

chat bot
आपका साथी