UP Weather Update: शीतलहर की चपेट में पूरा उत्तर प्रदेश, कड़ाके की सर्दी में छह लोगों ने तोड़ा दम

UP Weather Update उत्तर प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की सर्दी अब जानलेवा साबित हो रही है। राजधानी लखनऊ समेत पूरा प्रदेश ठंड की चपेट में है। उत्तरी-पश्चिमी हवा गलन बढ़ा रही है। कोहरा भी छाया हुआ है। कई जिलों में शीतलहर चल रही है।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Tue, 22 Dec 2020 12:05 AM (IST) Updated:Tue, 22 Dec 2020 07:46 AM (IST)
UP Weather Update: शीतलहर की चपेट में पूरा उत्तर प्रदेश, कड़ाके की सर्दी में छह लोगों ने तोड़ा दम
उत्तर प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की सर्दी अब जानलेवा साबित हो रही है।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की सर्दी अब जानलेवा साबित हो रही है। सर्दी के चलते कानपुर देहात में कक्षा सात के छात्र और आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। वहीं, हमीरपुर और चित्रकूट में दो किसानों की मौत हो गई। प्रयागराज और प्रतापगढ़ में एक-एक मौतों के साथ प्रदेश में ठंड से दम तोड़ने वालों की संख्या छह पहुंच गई है। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक ठंड का प्रकोप अभी जारी रहेगा।

राजधानी लखनऊ समेत पूरा प्रदेश ठंड की चपेट में है। उत्तरी-पश्चिमी हवा गलन बढ़ा रही है। कोहरा भी छाया हुआ है। कई जिलों में शीतलहर चल रही है। सर्दी के चलते कानपुर देहात के सिकंदरा में कक्षा सात के छात्र ऋषभ और संदलपुर ब्लाक के जौरवा निवासी आठ साल के धनंजय की मौत हो गई। वहीं चित्रकूट में खेत में फसल की रखवाली करने गए दराई मजरा चुरेह केशरूवा निवासी किसान 58 वर्षीय राममिलन की मौत हो गई।

हमीरपुर के राठ में खेत गए किसान उमेश राजपूत को सर्दी लग गई और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। दूसरी ओर, प्रतापगढ़ के कंधई थाना क्षेत्र के परानपुर में रहने वाले रामसरन यादव (62) की तबीयत रविवार रात 11 बजे बिगड़ी। प्रयागराज स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान तड़के तीन बजे प्राणपखेरू उड़ गए।

प्रयागराज के होलागढ़ थाना अंतर्गत दहियावां बाजार निवासी तूफानी (30) ने सोमवार सुबह दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने ठंड से ब्रेन हैमरेज की बात कही है। जिले में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम था। हालांकि, सोमवार को कानपुर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई, लेकिन शीतलहर में कमी नहीं हुई।

अभी जारी रहेगा ठंड का प्रकोप : चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के मुताबिक कानपुर में अधिकतम तापमान 22.2 और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं, लखनऊ में सोमवार को अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री से ल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.9 डिग्री नीचे रहा। न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.3 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक ठंड का प्रकोप अभी जारी रहेगा।

इन जिलों में गिरा पारा : प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आ रही है। सोमवार को बाराबंकी के न्यूनतम तापमान में 4.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बहराइच में 5.7 डिग्री तक न्यूनतम पारा सामान्य से नीचे गिर गया। ऐसे ही हरदोई में 4.4 डिग्री पारा लुढ़क गया। लखीमपुर खीरी में 4.8 डिग्री और गोरखपुर में 3.4 डिग्री तापमान नीचे आ गया। ऐसे ही शाहजहांपुर में 7.6, बरेली में छह डिग्री पारा नीचे आया। इन जनपदों के अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

chat bot
आपका साथी