दो युवतियों की हत्‍याकर नहर में फेंका शव

इंदिरा नहर में दो युवतियों का शव मिला। पुलिस के अनुसार दुष्‍कर्म के बाद इनकी हत्‍या की गई है। एक युवती का तो सिर भी कटा हुआ है।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 07:21 PM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 07:21 PM (IST)
दो युवतियों की हत्‍याकर नहर में फेंका शव
दो युवतियों की हत्‍याकर नहर में फेंका शव

लखनऊ, जागरण संवाददाता : दो युवतियों की नृशंस हत्या के बाद उनका शव इंदिरा नहर में फेंक दिया गया। शुक्रवार को चिनहट स्थित रेगुलेटर के पास दोनों के नग्न शव उतराते मिले। एक युवती की सिर काटकर हत्या की गई है, जिसका सिर्फ धड़ बरामद किया जा सका है। इंस्पेक्टर चिनहट राजकुमार सिंह के मुताबिक शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मामले की छानबीन की जा रही है।

रेगुलेटर में शुक्रवार दोपहर दो महिलाओं का शव फंसा देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पाकर चिनहट पुलिस ने छानबीन की और गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकलवाया। बीबीडी चौकी इंचार्ज अभिषेक तिवारी के मुताबिक दोनों शव करीब 25 दिन पुराने लग रहे हैं और बुरी तरह से सड़ गए हैं। शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। हालांकि अब तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की पड़ताल की जाएगी। उधर, स्थानीय लोगों ने युवतियों से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। दोनों के शरीर पर कपड़े नहीं थे। पुलिस ने एक शव का सिर बरामद करने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

चार दिन पहले भी मिला था युवती का शव

इंदिरा नहर में रेगुलेटर के पास उसी जगह चार दिन पहले भी एक युवती का शव उतराता मिला था। काफी प्रयास के बावजूद पुलिस शव की पहचान नहीं करा सकी थी। तीन दिन तक इंतजार करने के बाद पुलिसकर्मियों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। बताया जा रहा है कि शव बाराबंकी की तरफ से बहते हुए आया था।

गुमशुदा महिलाओं के बारे में छानबीन

राजधानी पुलिस गुमशुदा महिलाओं के बारे में छानबीन कर रही है। उन लोगों से संपर्क किया जा रहा है, जिनके परिवार से कोई युवती लापता है। शवों के सड़ जाने के कारण उनकी शिनाख्त मुश्किल लग रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अगर कोई परिवार सामने आता है तो फिर शवों की शिनाख्त के लिए उनका डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी