संदिग्ध परिस्थिति में घर में मिले दो सगे भाइयों के शव, कोने में दुबका बैठा था पिता Ayodhya News

अयोध्या में एक घर में दो भाइयों के शव एक ही बिस्तर पर मिले मौत के कारणों का पता करने में जुटी पुलिस।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Wed, 15 Jan 2020 04:01 PM (IST) Updated:Wed, 15 Jan 2020 06:30 PM (IST)
संदिग्ध परिस्थिति में घर में मिले दो सगे भाइयों के शव, कोने में दुबका बैठा था पिता Ayodhya News
संदिग्ध परिस्थिति में घर में मिले दो सगे भाइयों के शव, कोने में दुबका बैठा था पिता Ayodhya News

अयोध्या, जेएनएन। संदिग्ध परिस्थितियों में दो भाईयों की मौत हो गई। दोनों के शव कमरे में पड़े हुए थे और शव के पास उनका वृद्ध पिता एक मेज पर बैठा था। घटना स्थल का दृश्य देख लोगों का दिल दहल गया। वारदात कोतवाली नगर क्षेत्र के लालबाग मुहल्ले की है। सीओ सिटी अरविंद चौरसिया और कोतवाल नितीश श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। दोनों की मृत्यु का कारण अज्ञात है, लेकिन वारदात कई सवाल खड़े करने वाली है। घटना हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण सामने आएगा।

यह है मामला 

लालबाग निवासी 90 वर्षीय बलवंत सिंह अपने दो पुत्रों जसबीर सिंह (60) और करतार सिंह (40) के साथ एक किराए के मकान में पिछले 70 साल से रह रहे हैं। बुधवार की सुबह घर में खाना बनाने वाली महिला जब पहुंची तो दरवाजा बंद था। काफी देर खटखटाने के बाद दरवाजा नहीं खुला तो महिला ने मुहल्ले वालों को जानकारी दी। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा खोला गया तो अंदर का दृश्य देख लोग दंग रह गए। जसबीर का अर्द्ध नग्न शव चारपाई पर तथा करतार सिंह का शव जमीन पर पड़ा था। वृद्ध बलवंत सिंह पास में एक मेज पर सहमे बैठे थे। बलवंत के शरीर पर कम कपड़े का होना पुलिस बता रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस का कहना है कि दोनों को मुहल्ले वालों ने मंगलवार की शाम को देखा था। आशंका है कि दोनों भाईयों के साथ अनहोनी रात में हुई है।

अविवाहित थे दोनों भाई

मृतक जसबीर और करतार दोनों अविवाहित थे। जसबीर सुभाषनगर में कपड़े की दुकान का संचालन करता था। उसी से परिवार का भरण-पोषण होता था। बलवंत और करतार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। दोनों भाईयों की मौत को लेकर पुलिस ने उनके पिता बलवंत से काफी पूछताछ की, लेकिन वह कुछ बता नहीं सके। सीओ सिटी अरविंद चौरसिया का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही कारण सामने आएगा।

chat bot
आपका साथी