दो दिनी ताज कार रैली आज से

इटावा की लॉयन सफारी से आगरा तक की ताज कार रैली को आज दिन में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हरी झंडी दिखाएंगे। उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा इटावा के लॉयन सफारी को पर्यटन जगत के मानचित्र पर लाने के मकसद से आयोजित की जा रही रैली तीन जिलों

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sat, 31 Jan 2015 10:20 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jan 2015 10:36 AM (IST)
दो दिनी ताज कार रैली आज से

लखनऊ। इटावा की लॉयन सफारी से आगरा तक की ताज कार रैली को आज दिन में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हरी झंडी दिखाएंगे। उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा इटावा के लॉयन सफारी को पर्यटन जगत के मानचित्र पर लाने के मकसद से आयोजित की जा रही रैली तीन जिलों के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी। इस कार रैली में 80 वाहन भाग ले रहे हैं।

रैली लायन सफारी से प्रारंभ होकर उदी मोड़ चकरनगर, कंधेसी घार के यमुना पेंटून पुल से होती हुई मानिकपुर मोड़ से निकलकर नेशनल हाईवे पर आयेगी। उसके बाद आगरा के लिए प्रस्थान करेगी। रैली में एशिया चैंपियन गौरव गिल, अजरुन एवार्ड विजेता दीपा मलिक, संतोष मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे। रैली के आयोजक मोटर स्पोर्टस क्लब आगरा के अमित मित्तल ने बताया कि आज रैली को पर्यटन विभाग के कलेंडर में शामिल किया जा सकता है।

इटावा की लॉयन सफारी के शेरों का रोमांच। चंबल सेंचुरी तथा बाह के बीहड़ों समेत धार्मिक स्थल बटेश्वर का आकर्षण। रेतीली राहें, लकड़ी के पुल, कीचड़ भरे गड्ढों और कच्ची राहों पर धूल के गुबारों के बीच सरपट दौड़ती कारें। रोमांच से भरी 'द आगरा ताज कार रैली' में कुछ ऐसे ही नजारे देखने को मिलेंगे। मोटर स्पोट्र्स क्लब और पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश इस कार रैली का आयोजन कर रहा है। इटावा के लॉयन सफारी में दोपहर 1:15 बजे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रैली का फ्लैग ऑफ करेंगे। पहले दिन विभिन्न ट्रैकों से होकर शाम को रैली में शामिल प्रतिभागी ताजनगरी स्थित होटल मैरियट पहुंचेंगे। दूसरे दिन सुबह सात बजे होटल मैरियट से रैली फतेहाबाद, बाह, बटेश्वर जाएगी और वहां से शाम को लौटेगी। होटल मैरियट में समापन समारोह होगा। रैली में पैरालंपिक एथलीट दीपा मलिक के साथ ढाई दर्जन से अधिक महिलाएं भी भाग ले रही हैं। रैली इटावा के साथ फिरोजाबाद व आगरा जिले से गुजरेगी। लायन सफारी में ही करीब 3.6 किलोमीटर के सफर के बाद रैली की गाडिय़ां आगे का मार्ग पकड़ेंगी।

ताज कार रैली: एक नजर

अवधि : दो दिन

दूरी : करीब 400 किमी

प्रतिभागी : 80 से अधिक टीमें।

महिला प्रतिभागी : ढाई दर्जन से अधिक।

स्थानीय प्रतिभागी : 40 से अधिक।

वर्ग : प्रोफेशनल और अमेच्योर।

शुरुआत : दोपहर 1:15 बजे लॉयन सफारी।

समापन : रविवार की शाम होटल मैरियट, आगरा।

chat bot
आपका साथी