सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर लगाया आरोप, बोले- अंग्रेजों के नक्शे कदम पर चल रही सरकार

सपा प्रमुख अखिलेश ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि 1857 की क्रांति के बाद अंग्रेजों की सरकार ने व्यापारी ईस्ट इंडिया कंपनी से सत्ता अपने हाथ में ले ली थी लेकिन आज की भाजपा सरकार अपनी सत्ता व्यापारियों के हाथ में दे रही है।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Fri, 12 Feb 2021 10:44 PM (IST) Updated:Fri, 12 Feb 2021 10:44 PM (IST)
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर लगाया आरोप, बोले- अंग्रेजों के नक्शे कदम पर चल रही सरकार
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा केंद्र सरकार काले कृषि कानून लाकर किसानों को लूटने का प्रबंध कर चुकी है।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जब किसान अंग्रेजों के जबरन लगाए लगान के खिलाफ लड़ाई लड़ते थे तो वे उन पर जुल्म ढाए जाते थे। आज जब किसान मोदी सरकार के काले कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं तो उन्हें भी प्रताड़ित किया जा रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उसकी सरकारें लोकतंत्र का गला घोंट रही है और अंग्रेजों के नक्शे कदम पर चल रही है। उन्होंने कहा कि मंडियों के बिना फसलों का उचित मूल्य तो दूर, न्यूनतम मूल्य मिलना भी संभव नहीं है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि 1857 की क्रांति के बाद अंग्रेजों की सरकार ने व्यापारी ईस्ट इंडिया कंपनी से सत्ता अपने हाथ में ले ली थी, लेकिन आज की भाजपा सरकार अपनी सत्ता व्यापारियों के हाथ में दे रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यही है भाजपा की संकल्प से सिद्धि की व्याख्या, जहां काम किसी के हाथ में और लगाम किसी और के हाथ में है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार काले कृषि कानून लाकर किसानों को लूटने का प्रबंध कर चुकी है। उसकी नीतियों व किसानों को बदनाम करने के प्रपंचो से लोग बहुत आहत हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने खरबपतियों को ही फायदा पहुंचाने वाले नियम बनाए हैं। भाजपा सरकार में कर्जमाफी के झूठे दावों तथा बैंकों की प्रताडऩा से किसान जान दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी