रायबरेली में धान खरीद न होने का आरोप, धरने पर बैठे पूर्व विधायक और सपा नेता रामलाल अकेला

रायबरेली में सपा नेता व पूर्व विधायक रामलाल अकेला धान खरीद केंद्र प्रभारियों पर किसानों का धान न खरीदने का आरोप लगाते हुए मंडी परिसर में समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। कहाकि किसानों को दौड़ाया जा रहा है और व्यापारियों से सीधे धान खरीद की जा रही है।

By Dharmendra MishraEdited By: Publish:Mon, 13 Dec 2021 01:44 PM (IST) Updated:Mon, 13 Dec 2021 01:44 PM (IST)
रायबरेली में धान खरीद न होने का आरोप, धरने पर बैठे पूर्व विधायक और सपा नेता रामलाल अकेला
रायबरेली में धान खरीद न होने के आरोप में धरने पर बैठे पूर्व विधायक रामलाल।

महाराजगंज(रायबरेली),संवादसूत्र।  रायबरेली में सपा नेता व पूर्व विधायक रामलाल अकेला धान खरीद केंद्र प्रभारियों पर किसानों का धान न खरीदने का आरोप लगाते हुए मंडी परिसर में समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। आरोप लगाया कि किसानों को दौड़ाया जा रहा है और व्यापारियों से सीधे धान खरीद की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस रवैए में सुधार न हुआ तो समाजवादी पार्टी जनपद स्तर पर आंदोलन करेगी।

पूर्व विधायक को धरने पर बैठे वरिष्ठ हाट निरीक्षक सुनीता यादव समेत केंद्र प्रभारियों में खलबली मच गई। आनन-फानन पहुंचीं एसएमआई ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन पूर्व विधायक किसानों को तत्काल टोकन देने और उनका धान खरीदने को लेकर अड़े रहे। आधा घंटे तक चली मशक्कत के बाद धरना समाप्त हो सका ।इसके पहले पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने जुड़ावगंज की महिला सुमन की झोपड़पट्टी वाला मकान गिरा देने की शिकायत एसडीएम से की। उन्होंने कहा कि जुड़ावगंज के प्रधान पवन सिंह की राइस मिल ग्राम समाज की जमीन में बनी हुई है। इसके अलावा 12 लोगों का ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा है। इसकी जांच तहसील प्रशासन द्वारा नहीं की जा रही है।

हल्का लेखपाल गंभीर सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि गांव की गरीब महिला सुमन पत्नी सत्यनाम झोपड़पट्टी में रहती है। उसके पास रहने का कोई आवास नहीं है। इसके बावजूद उसकी भूमिधरी के बगल में स्थित आबादी की भूमि पर स्थिति झोपड़पट्टी को गिरा दिया गया। यदि इसकी जांच करा कर जल्द ही महिला के नाम भूमि का आवंटन नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इसके अलावा किसानों से धान खरीद न होने की शिकायत भी एसडीएम से की। इस मौके पर सपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महाराज, सपा नेता माताफेर सिंह, बाबू चंद्र, राम लखन यादव, रिंकू सिंह, शीतला दिन यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी