महिला अपराध पर लगेगी लगाम, लखनऊ में बनेंगे महिलाओं के लिए पुलिस पिंक बूथ Lucknow News

केंद्र सरकार के निर्भया फंड के तहत कार्य योजना तैयार। वीमेन पॉवर लाइन व राजधानी पुलिस करेगी मॉनिटरिंग।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Wed, 28 Aug 2019 08:34 AM (IST) Updated:Wed, 28 Aug 2019 02:12 PM (IST)
महिला अपराध पर लगेगी लगाम, लखनऊ में बनेंगे महिलाओं के लिए पुलिस पिंक बूथ Lucknow News
महिला अपराध पर लगेगी लगाम, लखनऊ में बनेंगे महिलाओं के लिए पुलिस पिंक बूथ Lucknow News

लखनऊ [ज्ञान बिहारी मिश्र]। महिला अपराध पर लगाम लगाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की ओर से जारी निर्भया फंड से राजधानी में एक दर्जन से अधिक पुलिस पिंक बूथ बनाए जाएंगे। इसके लिए वीमेन पॉवर लाइन और राजधानी पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्य योजना तैयार कर ली है। पुलिस लाइन में महिला पुलिस के लिए चुनाव सेल से सटा एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, जो वीमेन पॉवर लाइन और यूपी 100 से जुड़ी होगी।

यहां तैनात महिला पुलिसकर्मियों को सरकार की तरफ से स्कूटी मिलेगी। यहां प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए महिला पुलिसकर्मियों को पिंक स्कूटी से मौके पर भेजा जाएगा और संबंधित थाने की पुलिस से मदद ली जाएगी। वीमेन पॉवर लाइन ने लखनऊ पुलिस से ब्यौरा मांगा था, जिसपर एसएसपी कलानिधि नैथानी ने खाका तैयार कर उन्हें भेज दिया है। 

प्रमुख स्थानों पर ही होंगे बूथ

पुलिस पिंक बूथ उन स्थानों पर ही स्थापित किए जाएंगे, जहां महिलाओं के साथ होने वाले अपराध ज्यादा हैं। इसके लिए क्राइम मैपिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। इसके तहत जिन इलाकों में चेन, पर्स व मोबाइल स्नेचिंग की घटनाएं अधिक हो रही हैं वहां पर पिंक बूथ बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक गोमतीनगर, गाजीपुर, इंदिरानगर, आलमबाग, कृष्णानगर, आशियाना, अलीगंज, जानकीपुरम, हजरतगंज, चौक, ठाकुरगंज और महानगर थाना क्षेत्र में पिंक बूथ बनाए जाएंगे। 

लखनऊ के बाद अन्य जिलों में लागू होगी योजना

पिंक बूथ की योजना राजधानी में पायलट प्रोजेक्ट के तहत संचालित किया जाएगा। इसके बाद यह कार्य योजना प्रदेश के अन्य जिलों में भी लागू होगी। अभियंताओं ने पुलिस लाइन में जमीन चिन्हित कर ली है। सूत्रों का कहना है कि 2021 के अंत तक इस योजना से जुड़े सभी कार्य संपन्न करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए करीब 190 करोड़ रुपये बजट प्रस्तावित है।

chat bot
आपका साथी