आजमगढ़ में नकली नोट बरामद,एक गिरफ्तार

आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात क्षेत्र के मुडिय़ार मोड़ के पास लंबे समय से नकली नोट के गोरखधंधे में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक-एक हजार के 165 अदद नोट बरामद किए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मोहम्मद इमरान खान ने रविवार को पत्रकारों

By Nawal MishraEdited By: Publish:Sun, 01 Mar 2015 08:07 PM (IST) Updated:Sun, 01 Mar 2015 08:09 PM (IST)
आजमगढ़ में नकली नोट बरामद,एक गिरफ्तार

लखनऊ। आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात क्षेत्र के मुडिय़ार मोड़ के पास लंबे समय से नकली नोट के गोरखधंधे में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक-एक हजार के 165 अदद नोट बरामद किए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मोहम्मद इमरान खान ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि शनिवार की रात चेङ्क्षकग के दौरान पुलिस ने फूलपुर कस्बे के मुडिय़ार मोड़ पर संदिग्धावस्था में मौजूद अधेड़ व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से एक लाख 6 नकली नोट मिले। उसे फूलपुर कोतवाली लाया गया जहां पूछताछ में उसने बताया कि क्षेत्र में वह नकली नोट की आपूर्ति के लिए आया था। यहां से उसे कानपुर जनपद जाना होना था। पुलिस ने उसके कब्जे से बरामद नोटों की तस्दीक कराने के लिए बैंककर्मियों को भी बुलाया। नकली नोट की पुष्टि के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद शफीक पुत्र वकील अहमद गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कमरांवा गांव का रहने वाला है। इसके पूर्व वह तीन बार नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है। उसने बताया कि झारखंड प्रांत के रांची जिले का रहने वाला निजाम उसे बाजार में नकली नोट खपाने के लिए देता है। बरामद नोटों को लेकर वह कानपुर जाने वाला था। एसपी के मुताबिक वर्षीय शफीक काफी शातिर दिमाग है। गंभीरपुर थाने का वह हिस्ट्रीशीटर भी रहा है। एसपी ग्रामीण ने इस उपलब्धि के लिए पुलिस टीम में शामिल फूलपुर कोतवाल राजीव प्रताप ङ्क्षसह, उपनिरीक्षक गिरिजेश ङ्क्षसह व रामविलास यादव के साथ ही आरक्षीगण कमलेश यादव, सतीश यादव व रवींद्र यादव की पीठ थपथपायी। गिरफ्तार आरोपी से खुफिया एजेंसियों द्वारा भी पूछताछ जारी है।

chat bot
आपका साथी