क‍िसानों की आमदनी बढ़ाने को सांसद मेनका गांधी का ऐलान, सुलतानपुर को बनाएंगे बांस का केंद्र

सुलतानपुर में सांसद मेनका गांधी ने कहा क‍ि इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी साथ ही जिले का चतुर्मुखी विकास भी होगा। मार्ग दुर्घटना में शहीद फौजी हरिकेश यादव के परिवारजन से मुलाकात कर उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाया।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Fri, 02 Oct 2020 08:45 PM (IST) Updated:Fri, 02 Oct 2020 08:45 PM (IST)
क‍िसानों की आमदनी बढ़ाने को सांसद मेनका गांधी का ऐलान, सुलतानपुर को बनाएंगे बांस का केंद्र
फौजी हरिकेश यादव के परिवारजन से मुलाकात कर उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाया।

सुलतानपुर, जेएनएन।  तीन दिवसीय दौरे पर जिले में शुक्रवार को पहुंची सांसद मेनका गांधी ने कहा कि वह किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए जनपद को बांस के केंद्र के रूप में विकसित कराएंगे। उन्होंने कहा कि बांस का एक पौधा दो साल में तैयार होता है। इससे किसानों को कम लागत में बेहतर आमदनी हाेती है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि जब शनिवार को कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही जिले में आएंगे तो उनसे बांस की खेती को बढ़ावा देने के लिए मदद मागूंगी।

दिल्ली से सड़क मार्ग से जिले में पहुंची सांसद का कार्यकर्ताओं ने अलीगंज में जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वह सीधे धम्मौर थाना क्षेत्र के पूरे कोदई बिकना में मार्ग दुर्घटना में शहीद फौजी हरिकेश यादव के परिवारजन से मुलाकात की। धम्मौर संसू के अनुसार, उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाते हुए अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने हरिकेश की मां को साहसी मां बताते हुए कहा कि वह सब उनके साथ हैं। हर संभव मदद परिवार को दी जाएगी।

इसके बाद सांसद ने रमैयापुर में आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ किया और वहां आम का पौधा राेपित किया। उन्होंने कहा कि वह जिले में हर यात्रा में तोहफे के साथ आती हैं। इस बार कृषि विज्ञान केंद्र व लम्भुआ में पोस्ट ऑफिस लेकर आई हूं। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार, शशिकांत पांडेय, डाॅ.केसी त्रिपाठी, विजय सिंह रघुवंशी, संदीप सिंह, संजय सिंह त्रिलोकचंदी, श्याम बहादुर पांडेय आदि मौजूद रहे। शनिवार को वह बरासिन में कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशासनिक भवन का शिलान्यास व जयसिंहपुर व मोतिगरपुर ब्लॉक मुख्यालय पर विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगी। 

chat bot
आपका साथी