Lucknow Traffic Diversion: हजरतगंज से कैसरबाग के बीच रहेगा डायवर्जन, ये रहा पूरा ट्रैफिक प्लान

Lucknow Traffic Diversion Plan लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को नामांकन कराएंगे। नामांकन जुलूस पांच कालिदास मार्ग से भाजपा प्रदेश मुख्यालय होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचेगा । इस कारण सुबह सात से दोपहर एक बजे तक हजरतगंज और कैसरबाग के बीच यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। यह जानकारी ट्रैफिक पुलिस की तरफ से दी गई ।

By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh Publish:Sun, 28 Apr 2024 08:23 AM (IST) Updated:Sun, 28 Apr 2024 08:23 AM (IST)
Lucknow Traffic Diversion: हजरतगंज से कैसरबाग के बीच रहेगा डायवर्जन, ये रहा पूरा ट्रैफिक प्लान
Lucknow Traffic Diversion: हजरतगंज से कैसरबाग के बीच रहेगा डायवर्जन, ये रहा पूरा ट्रैफिक प्लान

जागरण संवाददाता, लखनऊ। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को नामांकन कराएंगे। नामांकन जुलूस पांच कालिदास मार्ग से भाजपा प्रदेश मुख्यालय होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचेगा। इस कारण सुबह सात से दोपहर एक बजे तक हजरतगंज और कैसरबाग के बीच यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। यह जानकारी ट्रैफिक पुलिस द्वारा दी गई। चारबाग से आने वाली रोडवेज और प्राइवेट बसे केकेसी से होकर कैटोनमेंट के रास्ते जाएंगी। बापू भवन चौराहे से वाहन हजरतगंज की ओर नहीं जाएंगे। यह वाहन लालबाग या सिसेंडी तिराहे के रास्ते जाएंगे। हजरतगंज चौराहे से वाहन बाबू भवन की ओर नहीं जाएंगे। डालीगंज तिराहे से वाहन सीडीआरआइ तिराहा, स्वास्थ्य भवन चौराहे को नहीं जाएंगे। यह वाहन इक्का तांगा नदवा बंधे से जा सकेंगे। सिकंदरबाग चौराहे से वाहन हजरतगंज की ओर नहीं जाएंगे। यह वाहन दैनिक जागरण चौराहे से होकर जाएंगे। रोडवेज बस 1090 चौराहे से चिरैया झील के रास्ते कैसरबाग बस अड्डे को नहीं जाएंगी। यह बंदरियाबाग से कैटोंमेंट के रास्ते जा सकेंगी। परिवर्तन चौक चौराहे से वाहन केडी सिंह बाबू स्टेडियम के रास्ते हजरतगंज को नहीं जाएंगे। यह वाहन एसबीआइ कट से हनुमान सेतु चिरैयाझील चौराहे के रास्ते जाएंगे। सीएमओ कार्यालय चौराहे से वाहन चकबस्त की ओर नहीं जाएंगे, बल्कि कैसरबाग बस अड्डा चौराहा, अशोक लाट चौराहा अथवा रेजीडेंसी तिराहा, डालीगंज चौराहे से जाएंगे। सफेद बारादरी से वाहन चकबस्त चौराहे की ओर नहीं जाएंगे। यह वाहन अशोक लाट चौराहे से जाएंगे। कैसरबाग बस अड्डे से वाहन चकबस्त चौराहे की ओर नहीं जाएंगे। यह वाहन अशोक लाट चौराहा, सीएमओ कार्यालय चौराहा, रेजीडेंसी तिराहा, डालीगंज चौराहा के रास्ते जाएंगे।

chat bot
आपका साथी