लखनऊ: पुलिसकर्मी बनकर रिटायर्ड फाैजी की पत्नी के उड़ाए जेवर, FIR दर्ज

लखनऊ में पुलिस पर भारी पड़ रहे टप्पेबाज-मड़ियावं इंदिरानगर के बाद तीसरी वारदात टप्पेबाजों का सुराग नहीं। अब विभूतिखंड में पुलिसकर्मी बनकर रिटायर्ड फाैजी की पत्नी के उड़ाए जेवर एफआइआर दर्ज। सप्ताह भर से रेकी कर रहा था फलवाला।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sat, 10 Oct 2020 06:09 PM (IST) Updated:Sat, 10 Oct 2020 06:09 PM (IST)
लखनऊ: पुलिसकर्मी बनकर रिटायर्ड फाैजी की पत्नी के उड़ाए जेवर, FIR दर्ज
लखनऊ के विभूतिखंड में पुलिसकर्मी बनकर रिटायर्ड फाैजी की पत्नी के उड़ाए जेवर, एफआइआर दर्ज।

लखनऊ, जेएनएन। विराजखंड तीन निवासी आर्मी से रिटायर्ड राजेश तिवारी की पत्नी सुनीता देवी को शनिवार सुबह टप्पेबाजों ने निशाना बनाया। सुनीता घर के बाहर पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाने गईं थीं। तभी दो टप्पेबाज उनके पास आए और खुद को पुलिसकर्मी बताकर उनसे कहा कि शहर में लूटपाट की घटनाएं बहुत हो रही हैं, जेवर न पहना करें। यह कहकर एक कागज देते हुये जेवर उसमें रखने को कहा। महिला ने ऐसा किया और टप्पेबाज जेवर उतराकर भाग गये। महिला ने कागज खोला तो उसमें चूड़ियां थी। महिला जब तक माजरा समझती टप्पेबाज उनकी दो सोने की अंगूठी, सोने की चेन समेत अन्य जेवर लेकर भाग चुके थे। घटना की जानकारी पर एसीपी विभूतिखंड स्वतंत्र देव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, छानबीन की। आसपास के सीसी कैमरे भी देखे, लेकिन अभी टप्पेबाजों का पता नहीं चल सका है। इस सप्ताह यह टप्पेबाजी की तीसरी घटना थी। इसके पहले -मड़ियावं में एक वरिष्ठ आइएएस अफसर, इंदिरानगर में युवक और यहां फौजी की पत्नी से टप्पेबाजी की घटना हुई, जिनका पुलिस अभी सुराग नहीं लगा सकी है।

फल का ठेले वाला कर रहा था रेकी-टप्पेबाजों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर महिला से कहा कि ज्यादा जेवर पहनने वाले लोगों पर जुर्माना लगाना है। पुलिस को छानबीन के दौरान यह भी पता चला है कि एक फल के ठेले वाला सप्ताहभर से उनकी रेकी कर रहा था। ठेले वाले की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी