इतने से पैकेज में स्विट्जरलैंड समेत यूरोप के 7 देशों की यात्रा, देखें पूरी डिटेल Lucknow News

आइआरसीटीसी ने सितंबर माह में दिल्ली से यूरोप भ्रमण के लिए हवाई यात्रा पैकेज किया जारी।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Wed, 17 Jul 2019 02:30 PM (IST) Updated:Fri, 19 Jul 2019 08:39 AM (IST)
इतने से पैकेज में स्विट्जरलैंड समेत यूरोप के 7 देशों की यात्रा, देखें पूरी डिटेल Lucknow News
इतने से पैकेज में स्विट्जरलैंड समेत यूरोप के 7 देशों की यात्रा, देखें पूरी डिटेल Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आइआरसीटीसी) इस बार आपको स्विट्जरलैंड की खूबसूरत वादियों समेत यूरोप के देशों 7 देशों की यात्रा कराएगा। इसके लिए सितंबर से यात्राएं शुरू हो रही हैं। 13 दिन व 12 रातों वाला यह टूर पैकेज दिल्ली से यूरोप भ्रमण के लिए 14 से 26 सितंबर तक होगा। इसमें आपको यूरोप के फ्रांस, स्विट्जरलैंड, आस्ट्रेलिया, जर्मनी, लिंस्टेनश्टाइन, इटली, वेटिकन शहर जैसे 7 देशों की यात्रा कराई जाएगी।

इस टूर में यात्रियों को नई दिल्ली से वाया दुबई जाने-आने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है। इस यात्रा के दौरान पेरिस, ब्लैक फारेस्ट, ज्यूरिक, ल्यूसर्न, इंटरलेकन, माउन्ट टिटलिस, जुंगफ्रा, वाडूज, इंसबर्क, वेनिस, पीजा, फ्लोरेंस, रोम एवं वेटिकन सिटी की सैर करायी जाएगी। 

खर्च करने होंगे इतने रुपये 
आइआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि इस यात्रा पैकेज में प्रति व्यक्ति 2,44,300 खर्च करने होंगे। वहीं, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर 2,10,000 व तीन लोगों के लिए 2,07,150 का पैकेज रखा गया है। माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चा 1,60,500 का पैकेज होगा। इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। इसमें जाने व आने की हवाई यात्रा, डीलक्स होटलों में ठहरने, खाने (ब्रेकफास्ट, लंच व डिनर) की व्यवस्था, एसी वाहनों से स्थानीय भ्रमण, वीजा एवं ट्रेवेल इंश्योरेंस आइआरसीटीसी खुद देगा।  

ऑनलाइन करें बुकिंग 
इस पैकेज के लिए आप ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए आपको आइआरसीटीसी की वेब साइट  www.irctctourism.com पर जाना होगा। यहां पर आप अपनी मनचाहे पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

इन नंबरों पर ले सकते हैं विस्तृत जानकारी लखनऊ : 9794863634 /19/29/31/35/36 ,  9794844566 कानपुर : 9794844569 इलाहाबाद : 9794844559 गोरखपुर : 9794863609 / 9794844561 वाराणसी  :  9794844570/ 9794863616 झांसी : 8299295738 आगरा : 9794863639/41

chat bot
आपका साथी