भारतीय मुसलमान स्वेच्छा से बंद करे गोमांस खाना : कुरैशी

सहारनपुर में उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल डा. अजीज कुरैशी ने कहा कि धर्म, नस्ल, भाषा और जाति का भेद रखने से राष्ट्रीय एकता संभव नहीं है।

By Ashish MishraEdited By: Publish:Mon, 19 Oct 2015 08:19 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2015 07:44 AM (IST)
भारतीय मुसलमान स्वेच्छा से बंद करे गोमांस खाना : कुरैशी

लखनऊ। सहारनपुर में उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल डा. अजीज कुरैशी ने कहा कि धर्म, नस्ल, भाषा और जाति का भेद रखने से राष्ट्रीय एकता संभव नहीं है। वह चाहते हैं कि भारत का मुसलमान स्वेच्छा से गोकशी बंद करे और गोमांस न खाए। देवबंद में 'राष्ट्रीय एकता में राष्ट्रवाद की भूमिका' विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में डा. अजीज कुरैशी ने कहा कि सामूहिक विरासत, सुरक्षा और ताकत से राष्ट्रवाद एवं एकता बनती है। मुख्य वक्ता अंतरराष्ट्रीय विद्वान व विचारक डा. वेद प्रताप वैदिक ने कहा कि किसी भी देश के नागरिकों की एकता से ही राष्ट्र बनता है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि सच्चा धार्मिक व्यक्ति ही सच्चा राष्ट्रवादी हो सकता है। माखन लाल चतुर्वेदी व राष्ट्रीय पत्रकारिता विवि नोएडा के पूर्व निदेशक जगदीश उपासने ने कहा कि भारतीय समाज की विभिन्नता में मौलिक एकता हमेशा मौजूद रही है। लखनऊ युनिवर्सिटी के प्रो. सुधीर कुमार पंवार, अरङ्क्षवद ङ्क्षसह बिष्ट व पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने भी विचार व्यक्त किए।

chat bot
आपका साथी