Corona Vaccination: यूपी में अब तक 11.50 करोड़ को लगे टीके, दूसरी डोज लगवाने वालों की रफ्तार धीमी

यूपी में कोरोना से बचाव के लिए अब तक 11.50 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं। 9.07 करोड़ लोगों ने अब तक टीके की पहली और 2.42 करोड़ लोगों ने दोनों डोज लगवा ली है। शनिवार को 4.23 लाख लोगों ने वैक्सीन लगवाई।

By Vikas MishraEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 09:01 AM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 09:01 AM (IST)
Corona Vaccination: यूपी में अब तक 11.50 करोड़ को लगे टीके, दूसरी डोज लगवाने वालों की रफ्तार धीमी
30 जून तक 3.16 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी और यह सब दूसरा टीका लगवाने के पात्र हैं।

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। यूपी में कोरोना से बचाव के लिए अब तक 11.50 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं। 9.07 करोड़ लोगों ने अब तक टीके की पहली और 2.42 करोड़ लोगों ने दोनों डोज लगवा ली है। शनिवार को 4.23 लाख लोगों ने वैक्सीन लगवाई। प्रदेश में कुल 14.74 करोड़ लोगों को टीका लगाया जाना है। टीकाकरण अभियान में अब तक 18 वर्ष से लेकर 44 वर्ष की उम्र के 6.74 करोड़ लोगों ने टीका लगवाया है। 45 साल से 60 साल की उम्र के 3.01 करोड़ और 60 साल से अधिक उम्र के 1.74 करोड़ लोगों ने वैक्सीन लगवाई है।

30 जून तक 3.16 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी और यह सब दूसरा टीका लगवाने के पात्र हैं। अब तक 74 लाख लोग दूसरी डोज लगवाने नहीं पहुंचे हैं। अब इन्हें इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर की मदद से फोन कर टीका लगवाने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। आशा वर्कर के माध्यम से बुलावा पर्ची भेजकर भी इन लोगों को टीका लगवाने के लिए बुलाया जा रहा है। शनिवार को दूसरा टीका लगवाने वालों को प्राथमिकता दी जा रही है। अब तक 6.12 करोड़ पुरुष और 5.36 करोड़ महिलाओं ने टीके लगवाए हैं।

chat bot
आपका साथी