MP Governor Lalji Tandon Health Update: लालजी टंडन की हालत नाजुक, UP राज्यपाल ने जाना हाल

MP Governor Lalji Tandon Health Update अभी वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज डॉक्टरों को सुधार की आस। 11 को अस्पताल में भर्ती कराए गए थे मध्यप्रदेश के राज्यपाल।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Wed, 17 Jun 2020 04:34 PM (IST) Updated:Wed, 17 Jun 2020 09:19 PM (IST)
MP Governor Lalji Tandon Health Update: लालजी टंडन की हालत नाजुक, UP राज्यपाल ने जाना हाल
MP Governor Lalji Tandon Health Update: लालजी टंडन की हालत नाजुक, UP राज्यपाल ने जाना हाल

लखनऊ, जेएनएन। Lalji Tandon Health Update: मेदांता अस्पताल में भर्ती मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत नाजुक बनी हुई है। बुधवार को उन्हें देखने के लिए यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल अस्पताल पहुंचीं। इस दौरान राज्यपाल ने डॉक्टरों से उनका हाल जाना। अभी वे वेंटिलेटर पर ही हैं।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल दोपहर 12 बजे के करीब मेदांता अस्पताल पहुंचीं। डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर उन्हें लेकर आइसीयू पहुंचे। यहां उन्होंने भर्ती मध्यप्रदेश के गवर्नर लालजी टंडन को देखा। डॉक्टरों से टंडन का हाल जाना। वेंटिलेटर पर भर्ती लालजी टंडन की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, डॉक्टरों को जल्द सुधार की उम्मीद है। लालजी टंडन को बुखार था और पेशाब संबंधी समस्या थी। 11 जून को उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी। ऐसे में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने शनिवार को पहले जांच में यूरेनरी ट्रैक्ट में इंफेक्शन पाया।

इसके बाद रात में ही लिवर जांच का फैसला लिया। इसमें बारीकी से देखने के लिए सीटी गाइडेड प्रोसीजर किया गया। प्रोसीजर के बाद पेट के ओमेंटम से रक्तस्राव होने लगा। यह रक्त पेट में इकट्ठा हो रहा था, जोकि घातक हो सकता था। लिहाजा, डॉक्टरों ने तुंरत ऑपरेशन का फैसला किया। ऑपरेशन कर ब्लीडिंग बंद की गई। इसके बाद उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बता दें, मंगलवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी लालजी टंडन से मिलने पहुंचे थे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी।

chat bot
आपका साथी