लखनऊ के घंटाघर पर हंगामे करने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, पांच और आरोपित अरेस्‍ट

तीन मार्च की रात में प्रदर्शन में शामिल होकर हंगामा कर रहे थे आरोपित। सात नामजद और सैकड़ों अज्ञात के खिलाफ हुई थी एफआइआर।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Fri, 06 Mar 2020 09:34 PM (IST) Updated:Sat, 07 Mar 2020 08:36 AM (IST)
लखनऊ के घंटाघर पर हंगामे करने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, पांच और आरोपित अरेस्‍ट
लखनऊ के घंटाघर पर हंगामे करने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, पांच और आरोपित अरेस्‍ट

लखनऊ, जेएनएन। राजधानी के हुसैनाबाद स्थित घंटाघर पर तीन मार्च की रात में प्रदर्शन में शामिल होकर हंगामा करने वालों पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। शुक्रवार को पुलिस ने पांच अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार किया है। एडीसीपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक, चार मार्च को सात नामजद और सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई थी। पड़ताल के दौरान प्रकाश में आए पांच आरोपितों को दबोच लिया गया, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार किए गए आरोपितों में पेपर मिल रोड महानगर निवासी मोहम्मद तारिक, शाहाबाद हरदोई निवासी कफील खान, खदरा निवासी अलमास, शाजर खान और आसिफ खान शामिल हैं। सभी आरोपितों को शुक्रवार दोपहर में घंटाघर से पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, 17 जनवरी से घंटाघर पर बिना अनुमति के प्रदर्शन चल रहा है। तीन मार्च की रात में खदरा निवासी ललित कला अकादमी के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद यामिन खान तकरीबन 100 लोगों के साथ घंटाघर पहुंचे थे।

इस दौरान आरोपितों ने बेतरतीब गाडिय़ां खड़ी कर दी थी। पुलिस के विरोध करने पर धक्कामुक्की की और हंगामा शुरू कर दिया। बाद में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स वहां पहुंची थी और छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार को पकड़े गए युवकों को भी पुलिस इसी मामले तलाश कर रही थी।

chat bot
आपका साथी