Lucknow News: लखनऊ के इंदिरानगर में फंदे पर लटका मिला 10वीं की छात्रा का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप

Crime With Gilr In Lucknow लखनऊ में कक्षा दस की छात्रा का फंदे पर लटका शव म‍िलने से कोहराम मच गया। स्‍वजनों ने एक किशोर पर दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए कहा क‍ि उसे भागते हुए देखा है। पुल‍िस मामले की जांच में जुटी है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Thu, 08 Jun 2023 01:31 PM (IST) Updated:Thu, 08 Jun 2023 01:31 PM (IST)
Lucknow News: लखनऊ के इंदिरानगर में फंदे पर लटका मिला 10वीं की छात्रा का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप
Crime With Gilr In Lucknow: इंंद‍िरानगर थाने का मामला

लखनऊ, जागरण संवाददाता। Crime With Gilr In Lucknow 10वीं की छात्रा का शव बुधवार शाम उसके घर के अंदर संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। छात्रा के परिवारीजनों ने मोहल्ले में रहने वाले एक किशोर पर दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब वह घर के पास पहुंचे तो उन्होंने आरोपित को भागते देखा था।

इंदिरानगर पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है। गुरुवार को डाक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी में छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। छात्रा की मां के मुताबिक बेटी एक विद्यालय से 10वीं की छात्रा थी। दोपहर वह काम पर गए थे। इस बीच बेटी घर पर अकेली थी। शाम करीब 4:30 बजे लौटे तो घर से निकलकर एक लड़का भाग रहा था।

वह घर पहुंचे तो अंदर फंदे पर बेटी का शव लटक रहा था। उसके कपड़े अस्त-व्यवस्त थे। सूचना पर पुलिस पहुंची फंदे से शव को उतारा गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि छात्रा और आरोपित दोनों नाबालिग है। छात्रा के परिवारीजन की तहरीर पर जांच की जा रही है। छात्रा और आरोपित दोनों की फोन पर बात भी होती थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी