लखनऊ में साइबर जालसाजों का फैला जाल, डॉक्टर समेत पांच के खाते से उड़ाए एक लाख से अधिक रुपये

लखनऊ में विभूतिखंड तालकटोरा पीजीआइ और गुडंबा थाने में दर्ज हुए मुकदमे। कहीं कूलर सर्विस सेंटर तो कहीं कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर जाल में फंसाया। पांच के खाते से उड़ाए एक लाख से अधिक रुपये।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 08:33 AM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 08:33 AM (IST)
लखनऊ में साइबर जालसाजों का फैला जाल, डॉक्टर समेत पांच के खाते से उड़ाए एक लाख से अधिक रुपये
लखनऊ में विभूतिखंड, तालकटोरा, पीजीआइ और गुडंबा थाने में दर्ज हुए मुकदमे।

लखनऊ, जेएनएन। साइबर जालसाजों ने विभूतिखंड क्षेत्र में रहने वाली डॉ. प्रतिभा सिंह समेत पांच लोगों के खाते से 1,05354 रुपये उड़ा दिए। पीड़ितों ने विभूतिखंड, तालकटोरा, पीजीआइ और गुडंबा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। 

पुलिस के मुताबिक, डॉ. प्रतिभा सिंह विराजखंड पांच में रहते हैं। पीड़ित ने बताया कि 20 अक्टूबर को उनके पास एक कॉल आयी। उसने कहा गया कि वह कूलर सर्विस सेंटर से बोल रहा है। उसने कूलर रिपेयरिंग के लिए कहा। इसके बाद उसने वाट्सएप पर एक लिंक भेजा। लिंक पर आए फार्म को भर क्लिक किया। उसके बाद खाते से तीन बार में 15 हजार रुपये निकल गए। 

वहीं, राजाजीपुरम एफ ब्लाक निवासी शैलेश को बैंक कर्मी बनकर एक युवक ने फोन किया और कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया। इसके बाद खाते की डिटेल पूछी और दो बार में 47,554 रुपये खाते से निकल गए। तेलीबाग अंबेडकरपुर निवासी विनोद कुमार के एटीएम कार्ड की क्लोनिंग करके 8500 रुपये जालसाजों ने उड़ा दिए। सेनानी विहार रायबरेली रोड के रहने वाले राम निवास के एटीएम कार्ड की क्लोनिंग करके जालसाजों ने 15,800 रुपये उड़ा दिए। गुडंबा अतरौली निवासी जितेंद्र पांडेय का बैंक ऑफ बड़ौदा एल्डिको-दो में खाता है। जालसाजों ने उनके एटीएम की क्लोनिंग कर 18,500 रुपये उड़ा दिए।

chat bot
आपका साथी