कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा की आज से पश्चिमी UP में चार सभाएं, किसान पंचायत में होंगी शामिल

Kisan Panchyat प्रियंका गांधी वाड्रा आज से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चार सभाएं करेंगी। वह किसान पंचायत को भी संबोधित करके कृषि कानून विरोधी आंदोलन में किसान के साथ अपनी पार्टी को जोड़ेंगी। प्रियंका गांधी इस क्रम में कल पहले सहारनपुर में किसान पंचायत में शामिल होंगी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Tue, 09 Feb 2021 04:58 PM (IST) Updated:Wed, 10 Feb 2021 01:51 PM (IST)
कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा की आज से पश्चिमी UP में चार सभाएं, किसान पंचायत में होंगी शामिल
प्रियंका गांधी इस क्रम में कल पहले सहारनपुर में किसान पंचायत में शामिल होंगी।

लखनऊ, जेएनएन। दिल्ली का बॉर्डर पर मृत किसान के घर रामपुर जाकर संवेदना व्यक्त करने वाली कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी वाड्रा अब उत्तर प्रदेश में किसान पंचायत को धार देंगी। वह प्रदेश में चार किसान पंचायत में शामिल होकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से कांग्रेस के अभियान को आगे बढ़ाएंगी।

प्रियंका गांधी वाड्रा आज से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चार सभाएं करेंगी। वह किसान पंचायत को भी संबोधित करके कृषि कानून विरोधी आंदोलन में किसान के साथ अपनी पार्टी को जोड़ेंगी। प्रियंका गांधी इस क्रम में कल पहले सहारनपुर में किसान पंचायत में शामिल होंगी। बुधवार को प्रियंका का सहारनपुर दौरा होगा। यहां पर वह चिल्खाना में किसान पंचायत में शामिल होंगी। चिल्खाना में कल दोपहर दो बजे से किसान पंचायत होगी।

किसानों को सहयोग देने के क्रम में कल से कांग्रेस का कृषि कानून विरोधी आंदोलन शुरू होने जा रहा है। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के चार दिन के कार्यक्रम हैं। वह बुधवार को सहारनपुर, 13 फरवरी को मेरठ, 16 को बिजनौर और 18 फरवरी को मथुरा में किसान पंचायत को संबोधित करेंगी। उनके साथ किसान नेता भी शामिल हो सकते हैं।  

chat bot
आपका साथी