अब बुद्धेश्वर सीएनजी पंप भी ऑनलाइन

जागरण संवाददाता, लखनऊ : आगरा एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले वाहन चालकों को अब सीएनजी के लिए मश

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Jan 2018 07:47 PM (IST) Updated:Thu, 11 Jan 2018 07:50 PM (IST)
अब बुद्धेश्वर सीएनजी पंप भी ऑनलाइन
अब बुद्धेश्वर सीएनजी पंप भी ऑनलाइन

जागरण संवाददाता, लखनऊ : आगरा एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले वाहन चालकों को अब सीएनजी के लिए मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। गुरुवार से बुद्धेश्वर स्थित सीएनजी पंप भी ऑनलाइन हो गया है। अब यहां पर चौबीस घंटे सीएनजी मिल सकेगी। जबकि अभी तक यहां पर ऑनलाइन सुविधा नहीं थी, जिसके कारण लंबी-लंबी लाइन लगती थीं। आगरा एक्सप्रेस-वे जहां से गुजरता है वहां से यह पंप महज डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर है। लिहाजा वहां से गुजरने वाले वाहनों के लिए काफी सुविधा होगी। इसके अलावा राजाजीपुरम और पारा इलाके के लोगों को भी सुविधा होगी। इसके साथ ही राजधानी में अब सीएनजी के एक दर्जन पंप हो गए हैं। इनमें पांच पंप मदर स्टेशन, चार ऑनलाइन और तीन बूस्टर पंप हैं।

chat bot
आपका साथी