स्वार्थ के कारण कांग्रेस में आए थे बेनी प्रसाद वर्मा : पुनिया

बाराबंकी से पूर्व सांसद तथा अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग के अध्यक्ष पीएल पुनिया ने समाजवादी पार्टी में वापसी करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा पर गंभीर आरोप जड़ा है। कांग्रेस से सांसद रहे पीएल पुनिया ने बेनी प्रसाद वर्मा को स्वार्थी बताया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sun, 15 May 2016 09:25 AM (IST) Updated:Sun, 15 May 2016 09:41 AM (IST)
स्वार्थ के कारण कांग्रेस में आए थे बेनी प्रसाद वर्मा : पुनिया

लखनऊ । बाराबंकी से पूर्व सांसद तथा अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग के अध्यक्ष पीएल पुनिया ने समाजवादी पार्टी में वापसी करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा पर गंभीर आरोप जड़ा है। कांग्रेस से सांसद रहे पीएल पुनिया ने बेनी प्रसाद वर्मा को स्वार्थी बताया है।

बाराबंकी से कांग्रेस के सांसद रहे पीएल पुनिया ने कहा कि बेनी प्रसाद वर्मा बेहद स्वार्थी नेता है। वह अपना स्वार्थ पूरा करने कांग्रेस में आए थे। कांग्रेस ने उनको राज्य फिर कैबिनेट मंत्री बनाया। कांग्रेस के प्रवक्ता पुनिया ने आगे कहा कि बेनी प्रसाद वर्मा समाजवादी पार्टी छोड़ कर कांग्रेस में आये थे और कांग्रेस ने उन्हें बहुत सम्मान दिया। कांग्रेस का एक सामान्य कार्यकर्ता सर्वोच्च पद पा सकता है। बेनी प्रसाद वर्मा को पार्टी ने काफी सम्मान दिया। वह पार्टी की वर्किंग कमेटी के सदस्य भी बने। जब सरकार बनी तो उन्हें इस्पात मंत्रालय दिया गया। पुनिया ने कहा कि जहां तक बेनी प्रसाद के समाजवादी पार्टी में जाने से बाराबंकी या किसी अन्य जगह नुकसान की बात है, मैं नहीं समझता कि कहीं कोई नुकसान है, वह कांग्रेस में रह कर ही पार्टी के खिलाफ काम कर रहे थे। कांग्रेस पार्टी की कार्य संस्कृति और उसकी नीति से कभी भी इनका संबंध नहीं रहा।

chat bot
आपका साथी