महंत नृत्य गोपाल दास बोले- अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस के सभी आरोपी पूज्य, कोर्ट सभी को बरी करे

Ayodhya Controversial Structure Case महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा है कि अब तो अयोध्या के विवादित ढांचा विध्वंस के सभी आरोपियों को बरी किया जाए। सभी आरोपी अभियुक्त पूज्य हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Thu, 23 Jul 2020 02:10 PM (IST) Updated:Thu, 23 Jul 2020 02:10 PM (IST)
महंत नृत्य गोपाल दास बोले- अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस के सभी आरोपी पूज्य, कोर्ट सभी को बरी करे
महंत नृत्य गोपाल दास बोले- अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस के सभी आरोपी पूज्य, कोर्ट सभी को बरी करे

अयोध्या, जेएनएन। रामनगरी अयोध्या में श्रीराम के भव्य मंदिर के लिए भूमि पूजन की जोरदार तैयारियों के बीच महंत नृत्य गोपाल दास ने बड़ा बयान दिया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा है कि लखनऊ में सीबीआई कोर्ट में अयोध्या के विवादित ढांचा विध्वंस का मामला अब समाप्त हो जाना चाहिए। इसके सभी आरोपी अभियुक्त पूज्य हैं, कोर्ट सभी को अब बरी कर दे। अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बनने जा रहा है। 

अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस के अभियुक्त महंत नृत्य गोपाल दास ने रामनगरी में भव्य श्रीराम मंदिर के लिए भूमि पूजन की तैयारियों के बीच बड़ा बयान दिया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा है कि अब तो अयोध्या के विवादित ढांचा विध्वंस के सभी आरोपियों को बरी किया जाए। जिन्हेंं भी विध्वंस का आरोपी बनाया गया है, वे पूज्य हैं, श्रेष्ठ हैं। उन्हेंं बरी किया जाए।

इस मामले में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास और ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय भी अभियुक्त हैं। इन दोनों ने लखनऊ में सीबीआई कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया था। आज यानी गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अपना बयान दर्ज कराया है जबकि पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अपना बयान दर्ज कराएंगे।

अयोध्या के विवादित ढांचा विध्वंस मामले में इन दिनों लखनऊ के सीबीआइ कोर्ट में अवकाश को छोड़कर हर रोज कार्रवाई हो रही है। सभी आरोपियों के बयान दर्ज हो रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं उमा भारती अपने बयान दर्ज करवा चुके हैं। अब भी लखनऊ की विशेष सीबीआई कोर्ट में अयोध्या के विवादित ढांचा विध्वंस मामले में आरोपियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाने के मामले में 49 एफआईआर दर्ज

अयोध्या में छह दिंसबर 1992 को विवादित ढांचा ढहाने के मामले में कुल 49 एफआईआर दर्ज हुई थी। एक एफआईआर फैजाबाद के थाना रामजन्म भूमि में एसओ प्रियवंदा नाथ शुक्ला जबकि दूसरी एसआई गंगा प्रसाद तिवारी ने दर्ज कराई थी। शेष 47 एफआईआर अलग-अलग तारीखों पर अलग-अलग पत्रकारों व फोटोग्राफरों ने भी दर्ज कराई ïथी। पांच अक्टूबर 1993 को सीबीआई ने जांच के बाद इस मामले में कुल 49 अभियुक्तों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। इनमें 17 की मौत हो चुकी है। लिहाजा अब लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती व कल्याण सिंह समेत कुल 32 अभिुयक्यों के मामले की सुनवाई हो रही है। 

chat bot
आपका साथी