अपर्णा यादव की अखिलेश यादव से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद छोडऩे की मांग

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने अखिलेश यादव से पार्टी के अध्यक्ष का पद छोडऩे की मांग की है। यह बयान बेहद ही हैरान करने वाला है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Mon, 08 May 2017 01:01 PM (IST) Updated:Mon, 08 May 2017 06:06 PM (IST)
अपर्णा यादव की अखिलेश यादव से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद छोडऩे की मांग
अपर्णा यादव की अखिलेश यादव से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद छोडऩे की मांग

लखनऊ (जेएनएन)। विधायक शिवपाल सिंह यादव के बाद अब समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने अखिलेश यादव से पार्टी के अध्यक्ष का पद छोडऩे की मांग की है। अपर्णा ने लखनऊ के एक मीडिया संस्थान के कार्यक्रम में यह बयान दिया। 

उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी की पारिवारिक कलह अभी भी पूरी तरह से खत्म हो नही हुई है। प्रदेश के विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद पार्टी में अब राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद को लेकर घमासान हो रहा है। इसी बीच यादव परिवार की छोटी बहू तथा लखनऊ के कैंट क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रहीं अपर्णा यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद को लेकर बयान दिया है। 

यह भी पढ़ें: सपा संरक्षक मुलायम ने कहा, अखिलेश को सीएम बनाकर की बड़ी गलती

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी के एक धड़े ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद मुलायम सिंह को सौंपे जाने की मांग की है। इसी बीच यादव परिवार की छोटी बहू अपर्णा यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर बयान दिया है। यह बयान बेहद ही हैरान करने वाला है।

यह भी पढ़ें: शिवपाल यादव ने बनाया समाजवादी सेक्युलर मोर्चा, मुलायम होंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष

उन्होंने एक निजी मीडिया संस्थान को इंटरव्यू में कहा कि क्षेत्रीय पार्टियाँ हिटलर जैसी होती हैं। अपर्णा यादव ने इंटरव्यू में आगे समाजवादी पार्टी को लेकर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव तो हर जगह अपने वादे पूरे करने के लिए जाने जाते हैं।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने इशारों में शिवपाल सिंह यादव को कहा, आस्तीन का सांप

अब उनको अपने वादे के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद को छोड़ देना चाहिए। इस पद पर सभी को नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को बैठाना चाहिए।अखिलेश भैया को राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ देना चाहिए। अखिलेश भैया अपने वादे पूरे करने के लिए जाने जाते हैं। मुझे लगता है, अभी तक उन्होंने जो कहा वह किया है। अपना वादा वह पूरा करते हैं। ऐसे में, अब उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद नेताजी को लौटा देना चाहिए। (बीते जनवरी में पार्टी की आम सभा बुलाकर अखिलेश यादव, मुलायम को हटाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए थे। साथ ही उन्होंने कहा था- ''यूपी चुनाव के बाद मैं नेताजी (मुलायम सिंह) को अध्यक्ष पद लौटा दूंगा'')।

chat bot
आपका साथी