झांसी चित्रकूट के मंडलायुक्त समेत 28 आइएएस के तबादले, आठ पीसीएस भी बदले

झांसी और चित्रकूट के मंडलायुक्तों को हटाया गया है। कुमुद लता श्रीवास्तव झांसी की नई मंडलायुक्त होंगी। चित्रकूट में अभी किसी की नियुक्ति नहीं की गई है।

By Ashish MishraEdited By: Publish:Thu, 11 Jan 2018 09:39 PM (IST) Updated:Thu, 11 Jan 2018 10:28 PM (IST)
झांसी चित्रकूट के मंडलायुक्त समेत 28 आइएएस के तबादले, आठ पीसीएस भी बदले
झांसी चित्रकूट के मंडलायुक्त समेत 28 आइएएस के तबादले, आठ पीसीएस भी बदले
लखनऊ (जेएनएन)।  प्रदेश सरकार ने गुरुवार को 28 आइएएस और आठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस क्रम में झांसी और चित्रकूट के मंडलायुक्तों को हटाया गया है। कुमुद लता श्रीवास्तव झांसी की नई मंडलायुक्त होंगी। चित्रकूट में अभी किसी की नियुक्ति नहीं की गई है। इसके अलावा विशेष सचिव से सचिव पद पर हाल ही में पदोन्नत कई अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। अधिकांश को उन्हीं के विभाग में ऊंची कुर्सी दे दी गई है। स्थानांतरित अधिकारियों की सूची इस प्रकार है-

क्रमांक - नाम - वर्तमान तैनाती - नवीन तैनाती
1. संजय कुमार - विशेष सचिव राजस्व एवं राहत आयुक्त - सचिव राजस्व एवं राहत आयुक्त
2. मनीषा त्रिघाटिया - विशेष सचिव व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास - सचिव बेसिक शिक्षा
3. नरेंद्र कुमार सिंह - अपर निबंधक सहकारी समितियां - निबंधक सहकारी समितियां
4. चंद्र पाल सिंह - विशेष सचिव समाज कल्याण विभाग - सचिव समाज कल्याण विभाग
5. अलका टंडन भटनागर - विशेष सचिव - कृषि उत्पादन शाखा - निदेशक महिला कल्याण
6. सुधेश कुमार ओझा- मुख्य कार्यपालक अधिकारी उप्र ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण - उक्त पद के साथ सचिव ग्राम्य विकास व ग्रामीण आवास आयुक्त
7. चंद्र प्रकाश त्रिपाठी - विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन विकास - सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन व परती भूमि विकास
8. रमेश मिश्रा - स्टाफ आफिसर मुख्य सचिव - सचिव उच्च शिक्षा विभाग
9. शारदा सिंह - विशेष सचिव आयुष विभाग - सचिव पंचायती राज विभाग
10. जय प्रकाश सगर - विशेष सचिव पंचायती राज विभाग - सचिव महिला कल्याण विभाग
11. कुमुद लता श्रीवास्तव - विशेष सचिव वित्त - मंडलायुक्त झांसी
12. संध्या तिवारी - विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग - सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग
13. ओम प्रकाश वर्मा - विशेष सचिव गृह विभाग - सचिव गृह विभाग
14. हृदय शंकर तिवारी -विशेष सचिव खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग - सचिव खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग
15. सीता राम यादव - अपर महानिरीक्षक स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन - महानिरीक्षक स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन
16. आनंद कुमार सिंह-1 - विशेष सचिव, राजस्व विभाग - सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद
17. सत्येंद्र सिंह - विशेष सचिव राष्ट्रीय एकीकरण विभाग - सचिव राष्ट्रीय एकीकरण विभाग
18. मुकेश कुमार मेश्राम -अपर आयुक्त वाणिज्य कर - सचिव आयुष विभाग
19. कामिनी चौहान रतन - महानिरीक्षक स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन - आयुक्त वाणिज्य कर
20. अजय कुमार शुक्ल - मंडलायुक्त चित्रकूट- सचिव वित्त विभाग
21. अमित गुप्ता - मंडलायुक्त झांसी - अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक विद्युत उत्पादन निगम
22. रवींद्र मधुकर गोडबोले - सचिव गाजियाबाद विकास प्राधिकरण - अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा
23. प्रांजल यादव - विशेष सचिव स्टांप एवं पंजीयन विभाग - निदेशक कौशल विकास मिशन
24. कृष्ण कुमार गुप्त - सीडीओ कुशीनगर - अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा
25. भावना श्रीवास्तव -विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन विभाग - उपाध्यक्ष अलीगढ़ विकास प्राधिकरण
26. दीप चंद्र - कुलसचिव चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ - अपर महानिरीक्षक स्टाम्प एवं निबंधन विभाग
27. राम यज्ञ मिश्र - सीडीओ सुल्तानपुर - अपर खाद्य आयुक्त, लखनऊ
28. श्रीश चंद्र वर्मा - विशेष सचिव ग्राम्य विकास विभाग - अपर श्रमायुक्त, कानपुर

पीसीएस अधिकारियों के तबादले
क्रमांक - नाम - वर्तमान तैनाती - नवीन तैनाती
1. राधेश्याम - अपर आयुक्त लखनऊ - सीडीओ सुलतानपुर
2. ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव - एडीएम (न्यायिक) उन्नाव - कुल सचिव चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ
3. पुनीत शुक्ला - उप संचालक चकबंदी मुख्यालय लखनऊ - उप भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद, लखनऊ
4. देव कृष्ण तिवारी -अपर आयुक्त वाराणसी - सीडीओ कुशीनगर
5. ऋतु सुहास - अपर नगर आयुक्त इलाहाबाद - अपर नगर आयुक्त आगरा
6. राम नेवास -विशेष सचिव नगर विकास - विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग
7. मदन सिंह गारब्याल - एडीएम प्रशासन, बिजनौर - एडीएम (भू/अ) गाजियाबाद
8. विनोद कुमार गौड़ - एडीएम (न्यायिक) पीलीभीत - एडीएम प्रशासन, बिजनौर
 
chat bot
आपका साथी