महिला का सिर फोड़ा,3 पर मुकदमा

ललितपुर: थाना बार अन्तर्गत ग्राम जरावली में रजिशन महिला पर लाठी से हमला कर सिर फोड़ देने का मामला साम

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Jun 2018 12:38 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jun 2018 12:38 AM (IST)
महिला का सिर फोड़ा,3 पर मुकदमा
महिला का सिर फोड़ा,3 पर मुकदमा

ललितपुर: थाना बार अन्तर्गत ग्राम जरावली में रजिशन महिला पर लाठी से हमला कर सिर फोड़ देने का मामला सामने आया है। इस घटना में महिला मौके पर ही बेहोश हो गयी थी। पुलिस ने तीन हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

ग्राम जरावली निवासी भैय्यन अहिरवार पुत्र चऊदे ने बार पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 जून की शाम 5 बजे उसकी पत्‍‌नी घर पर थी। इसी बीच गाँव के ही रामसिंह पुत्र बसन्ते, कमलेश, बिरजू पुत्रगण रामदीन, उसके घर आये और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी ने उसकी पिटाई कर दी। बचाने आयी उसकी पत्‍‌नी पर लाठी से हमला बोल दिया, जिससे उसका सिर फट गया और वह मौके पर ही खून से लथपथ होकर बेहोश हो गयी। चीखपुकार सुनकर परिजनों के अलावा आसपास के लोग भागकर मौके पर आ गये। उन्होंने हमलावरों को ललकारा, इस पर वे गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। पीड़ित ने बताया कि उसने घायल पत्‍‌नी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने सभी हमलावरों रामदीन, कमलेश व बिरजू निवासीगण ग्राम जरावली के खिलाफ धारा 308, 323, 504, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

chat bot
आपका साथी