बच्चा वार्ड में बुखार से पीड़ित आठ और भर्ती

लखीमपुर : बुखार का सिलसिला अभी थमा नहीं है जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में बुखार के मरीजों क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Oct 2018 11:53 PM (IST) Updated:Mon, 01 Oct 2018 11:53 PM (IST)
बच्चा वार्ड में बुखार से पीड़ित आठ और भर्ती
बच्चा वार्ड में बुखार से पीड़ित आठ और भर्ती

लखीमपुर : बुखार का सिलसिला अभी थमा नहीं है जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में बुखार के मरीजों का आना जारी है। एक तरफ जहां आइसीयू में अब तक भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या 88 पहुंच चुकी है वहीं। बच्चा वार्ड में बुखार के मरीजों का आंकड़ा दो सौ तक पहुंच रहा है। उधर चिकित्सकों का भी कहना है कि यह बुखार मौसम के बदलाव के चलते हैं।

बीती रात से बुखार के मरीजों में फूलबेहड़ से तीन वर्ष की पायल, पड़रिया तुला के आठ वर्षीय सुधांशु, फूलबेहड़ के दो वर्षीय अर्पित, निघासन से छह साल की निशा,पलिया से छह साल की रिशु,गोला से 12 साल के अनुज तथा सदर क्षेत्र से सात माह के देव भर्ती हैं। इसके अलावा निघासन से चार साल की अबु सैमा को हालत गंभीर होने के कारण लखनऊ रेफर किया गया है। इसके अलावा चार बच्चे डायरिया से भी पीड़ित भर्ती कराए गए हैं।चिकित्सकों का कहना है कि बदलते मौसम के कारण बच्चों की देखभाल जरूरी है। उनके खान-पान पर ध्यान देना भी जरूरी।

chat bot
आपका साथी