कार्यकर्ता फतह करेंगे मिशन 2019: जटाशंकर

कुशीनगर: विकास खंड खड्डा के रामपुर गोनहा गांव में विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने करीब आधा दर्जन बूथ अध्य

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 11:11 PM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 11:11 PM (IST)
कार्यकर्ता फतह करेंगे मिशन 2019: जटाशंकर
कार्यकर्ता फतह करेंगे मिशन 2019: जटाशंकर

कुशीनगर: विकास खंड खड्डा के रामपुर गोनहा गांव में विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने करीब आधा दर्जन बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया। अपने संबोधन में विधायक त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी के देव तुल्य कार्यकर्ता अपने दम पर मिशन 2019 फतह करेंगे। यूथ के सहयोग और मेहनत के बल पर ही बूथ पर विजय हासिल होती है। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कर लें, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को पूरा किया जा सके। सम्मान समारोह सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने रामपुर गोनहा गांव के बूथ संख्या-24, 25, 26, 27, 28 के अध्यक्ष व समिति के सभी सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान राजू यादव, मिठाई बाबा, देवानंद तिवारी, बृहस्पति चौबे, चंद्रप्रकाश तिवारी, आलोक शुक्ला, शत्रुजीत शाही आदि मौजूद रहे।

----

कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि

बड़हरागंज: पडरौना विधानसभा क्षेत्र संयोजक धनंजय तिवारी द्वारा माघी मठिया सेक्टर के रायगंज में बूथ समिति के सदस्यों को सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। इन्हीं के दम पर मिशन 2019 फतह किया जाएगा। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो ¨हदू और हिन्दुस्तान की बात करती है। हियुवा नेता राजन जायसवाल ने कहा कि भाजपा समाज के अंतिम पायदान के लोगों को सम्मान देना चाहती है। इस अवसर पर पवन पाठक, योगेन्द्र खरवार, सुरेन्द्र गौतम, योगेन्द्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी