कुशीनगर में पर्यटकों का उनकी भाषा में होगा स्वागत

कुशीनगर टेंपल एरिया मैनेजमेंट कमेटी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। यहां भारत के लगभग सभी प्रांतों के अलावे श्रीलंका म्यांमार थाईलैंड चाइना वियतनाम ताइवान कंबोडिया कोरिया जापान बांग्ला देश आदि देशों के पर्यटक आते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 04:45 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 04:45 PM (IST)
कुशीनगर में पर्यटकों का उनकी भाषा में होगा स्वागत
कुशीनगर में पर्यटकों का उनकी भाषा में होगा स्वागत

कुशीनगर : अंतरराष्ट्रीय पर्यटक केंद्र कुशीनगर आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए कसाडा की ओर से टूरिस्ट गाइड मैप लगाए जाने के बाद अब पर्यटकों के यहां पहुंचने पर उनकी भाषा में उनका स्वागत किया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सभी दिशाओं में आने वाले पर्यटकों के लिए उनकी भाषा में वेलकम टू कुशीनगर का बोर्ड लगाया जाएगा।

कुशीनगर टेंपल एरिया मैनेजमेंट कमेटी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। यहां भारत के लगभग सभी प्रांतों के अलावे श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड, चाइना, वियतनाम, ताइवान, कंबोडिया, कोरिया, जापान, बांग्ला देश आदि देशों के पर्यटक आते हैं। यहां आने पर टूरिस्ट गाइड मैप से पर्यटकों को उनके गंतव्य तक जाने और सभी दर्शनीय स्थलों के बारे में जानकारी मिल जाएगी। मैप बुद्ध द्वार, माथाकुंवर मंदिर, रामाभार स्तूप और देवरिया मोड़ पर लगाया गया है।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोहरा ने बताया कि कुशीनगर आने वाले पर्यटकों का स्वागत उनकी भाषा में करने के लिए विभिन्न भाषाओं में वेलकम टू कुशीनगर की पट्टिका लगायी जा रही है। इससे पर्यटकों को अपनापन को बोध होगा।

chat bot
आपका साथी