पोखरे में उतराता मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

मृतका की नाक से खून निकल रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Nov 2020 12:14 AM (IST) Updated:Mon, 23 Nov 2020 12:14 AM (IST)
पोखरे में उतराता मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस
पोखरे में उतराता मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

समउर बाजार, कुशीनगर : पटहेरवा थानाक्षेत्र के बिहार खुर्द गांव के बंगला टोला छठ घाट पोखरे में एक युवती का शव उतराता मिला।

गांव की किसनावती (18) पुत्री बाबूलाल रविवार को सुबह छह बजे घर से निकली। शाम तक वापस नहीं आने पर तलाश करने लगे। इसी दौरान किसी ने उसके शव को पोखरे में उतराता देख शोर मचाया। मृतका की नाक से खून निकल रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुटी है। गंडक नदी में अधेड़ गिरा, नाविक ने बचाई जान

छितौनी-बगहा पुल से रविवार दोपहर एक अधेड़ गंडक नदी में गिर पड़ा। संयोग ठीक रहा कि नदी में मोटर बोट चला रहे नाविक की नजर उन पर पड़ी और बचा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस अधेड़ को चौकी ले गई, वहां कागजी कोरम पूरा कर पुलिस ने बुजुर्ग को उनके स्वजन को सौंप दिया।

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा निवासी 50 वर्षीय भोला तिवारी दोपहर दो बजे छितौनी-बगहा पुल के रास्ते पैदल अपने घर जा रहे थे। पुल के उत्तरी किनारे खड़ा होकर वे नदी की ओर देखने लगे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नदी में जा गिरे। कुछ ही दूरी पर नदी में मोटर बोट चला रहे नाविक राजेंद्र साहनी निवासी पनियहवा थाना हनुमानगंज की उन पर नजर पड़ी और उसने पानी में बहते अधेड़ को बचा लिया। मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार घायल

फाजिलनगर: पटहेरवा गांव के प्रदीप गुप्ता सहज सेवा केंद्र चलाते हैं। वह बाइक से फाजिलनगर जा रहे थे, मतलुक छापर गांव के सामने ट्रेलर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें फाजिलनगर सीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने गंभीर हालत देख मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। हादसे में दो लोग घायल

कसया थाना क्षेत्र के बाड़ी पुल के समीप कसया-पडरौना मार्ग पर रविवार की रात आठ बजे रोडवेज की बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक रामअशीष सिंह यादव ने उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। उनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाइक सवार कसया से पडरौना की ओर जा रहे थे, उनकी पहचान कराने का पुलिस प्रयास कर रही है। दो ट्रक पशु बरामद, जांच में जुटी पुलिस

तरयासुजान थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर माधोपुर बुजुर्ग गांव के मंझरिया टोला के समीप स्थित पेट्रोल पंप परिसर से पुलिस ने पशु लदे दो ट्रकों को पकड़ जांच में जुटी हुई है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि पेट्रोल पंप पर पशु लदे दो ट्रक खड़े हैं। पुलिस बल के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे। ट्रकों की जांच की तो उनमें पशु लदे मिले। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों ट्रक पुलिस के कब्जे में हैं। ट्रक चालक कह रहे हैं कि वाहन पर लदी गाएं डेयरी फार्म पर जा रही हैं। वास्तविकता का पता लगाया जा रहा है। युवक पर जानलेवा हमला

कसया थाने के सपहां रोड बाईपास मार्ग पर नहर के समीप शनिवार की देर शाम एक युवक पर कुछ मनबढ़ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित कृष्ण मोहन पांडेय ने तहरीर में लिखा है कि वह कसया से अपने गांव सखवनिया जा रहे थे कि रास्ते में एक समुदाय के युवक उनकी गाड़ी रोक साथियों संग हमला बोल दिया। वह किसी तरह अपनी जान बचा कर एक दुकान में घुसे और घटना की सूचना पुलिस को दिया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक रामअशीष सिंह यादव ने बताया कि पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

chat bot
आपका साथी