थाईलैंड के अभिनेता ने किया बुद्ध स्थली का भ्रमण

थाईलैंड के मशहूर अभिनेता और गायक पिरात नीतिपाइसलकुल माइक ने अंतरराष्ट्रीय पर्यटक केंद्र व भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली, कुशीनगर और बुद्ध की जन्म स्थली लुंबिनी (नेपाल) का त्रिदिवसीय भ्रमण करने के बाद सोमवार को थाईलैंड के लिए रवाना हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Dec 2018 11:09 PM (IST) Updated:Tue, 04 Dec 2018 11:09 PM (IST)
थाईलैंड के अभिनेता ने किया बुद्ध स्थली का भ्रमण
थाईलैंड के अभिनेता ने किया बुद्ध स्थली का भ्रमण

कुशीनगर : थाईलैंड के मशहूर अभिनेता और गायक पिरात नीतिपाइसलकुल माइक ने अंतरराष्ट्रीय पर्यटक केंद्र व भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली, कुशीनगर और बुद्ध की जन्म स्थली लुंबिनी (नेपाल) का त्रिदिवसीय भ्रमण करने के बाद सोमवार को थाईलैंड के लिए रवाना हो गए। माइक अपनी मां के साथ कुशीनगर आए हुए थे। पहली बार कुशीनगर आए माइक को बुद्ध स्थली काफी मनभावन लगा। उन्होंने महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर में तथागत की लेटी पांचवीं सदी की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक चीवर चढ़ाकर विशेष पूजा की। तत्पश्चात माइक ने अपनी मां के साथ बुद्ध के दाह संस्कार स्थल पर बने रामाभार स्तूप की पूजा की। दो नवंबर को अभिनेता ने नेपाल में बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी का दर्शन व पूजन-वंदन किया। वहां से सोमवार को कुशीनगर लौटे और थाईलैंड के लिए रवाना हो गए। चीनी भाषा के जानकार माइक चीनी फिल्मों में भी काम करते हैं। इसीलिए थाईलैंड के साथ-साथ चीन में भी काफी लोकप्रिय हैं। थाई अभिनेता चीन में सर्वश्रेष्ठ विदेशी कलाकार का खिताब भी जीत चुके हैं।

chat bot
आपका साथी