सदैव जीवंत रहेंगे अटल

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रथम मासिक पुण्य तिथि पर रविवार की रात कस्बे के एक होटल में आयोजित काव्यांजलि में प्रस्तुत अटल की कविताओं ने जहां जीवन के यथार्थ का दर्शन कराया वहीं विपरीत परिस्थितियों में भी जीवन जीने की सीख दी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 12:08 AM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 12:08 AM (IST)
सदैव जीवंत रहेंगे अटल
सदैव जीवंत रहेंगे अटल

कुशीनगर : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रथम मासिक पुण्य तिथि पर रविवार की रात कस्बे के एक होटल में आयोजित काव्यांजलि में प्रस्तुत अटल की कविताओं ने जहां जीवन के यथार्थ का दर्शन कराया वहीं विपरीत परिस्थितियों में भी जीवन जीने की सीख दी। लोगों ने उनकी कविताओं का पाठ कर उनकी कृतित्व, व्यक्तित्व, राजनीति की लंबी जीवन यात्रा का प्रभाव, उत्कृष्टता, लोकहित की भेदना व विकसित राष्ट्र निर्माण की गौरव गाथा को याद कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजक विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी द्वारा अटल जी की रचना आंखों में वैभव के सपने.. से हुआ। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को महान युग पुरुष बताते हुए कहा कि राजनीतिक विरोधियों के दिलों को जीतने वाले आधुनिक भारत के निर्माण का अटल लक्ष्य आज विश्व में भारत का डंका बजा रहा है। उनकी सोच का भारत अंत्योदय के लक्ष्य को प्राप्त करते हुए सभी को सुखी बनाने की ओर अग्रसर है। दिनेश तिवारी भोजपुरिया ने अटल की याद में वंदेमातरम गीत गाया। इसके बाद उन्होंने राजनीति के शिखर पुरुष को कोटि-कोटि प्रणाम, अटल जी आपको राम-राम..आदि सुनाया। अश्वनी कुमार द्विवेदी ने भारत रत्न अटल बिहारी ने दुनिया में भारत के लोहा को मनवाया.. प्रस्तुत किया। संस्कार भारती से जुड़े कलाकार अर्चना देवी, विनोद गिरि, शिव ¨सह के आलावा लेखपाल ब्रजेश मणि त्रिपाठी, ईओ प्रेम शंकर गुप्त, थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ¨सह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी संतोष ¨सह, ओपी पांडेय, सुमंत पांडेय, दिव्येंदु मणि त्रिपाठी आदि ने भी अटल की रचनाओं को पढ़ा। एएसपी हरिगो¨वद मिश्रा, उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार तिवारी ने अटल की लिखी कविताओं को पढ़ कर उनके जीवन संघर्ष को रेखांकित किया। कविता पढ़ने वालों में कवि, नेता, अधिकारी और अटल के चाहने वालों की लंबी फेहरिस्त रही। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष टीएन राव ने किया, जबकि आभार व संचालन विधायक त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर अशोक मिश्रा, अमित पांडेय, अमित कुमार, अनिल प्रताप राव, ओमप्रकाश जायसवाल, रजनीश श्रीवास्तव, हरिशंकर ¨सह, नलिनीकांत मणि त्रिपाठी, दिनेश गुप्ता, डेविड राय, बाबू चकमा, नथुनी वर्मा, विजय ¨सह, संतोष जायसवाल, मुन्ना शर्मा, पवन जायसवाल, महेश जायसवाल, सिद्धेश्वर शाही, विरेंद्र मिश्रा, शिशिर निषाद, शक्ति पाठक, शुभम पाठक, अंकित मणि, अनिल मल्ल, हैप्पी मिश्रा, अमरनाथ मद्धेशिया, राजू मद्धेशिया, कृष्णानंद तिवारी, डा आफताब हुसैन, र¨वद्र, जयप्रकाश ¨सह, छेदी शर्मा, हरिशंकर ¨सह, इस्लाम अंसारी, उमाशंकर त्रिपाठी, रामशरण त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। रचनाओं के माध्यम से अटल को दी श्रद्धांजलि

कुशीनगर : भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रथम मासिक पुण्यतिथि के अवसर पर कप्तानगंज नगर पंचायत परिसर में रविवार की रात काव्यांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कवियों और साहित्यकारों ने कविताओं व रचनाओं के माध्यम से अटल को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप ¨सह, विशिष्ट अतिथि विधायक रामानंद बौद्ध व जिला कोआपरेटिव चेयरमैन लल्लन मिश्र ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कवि डा. इम्तियाज समर, बेनी गोपाल शर्मा, जगदीश खेतान, डा. अरशी बस्तवी, कृष्ण कुमार तिवारी, कन्हैया लाल रौनियार उर्फ करुण आदि ने कविता पाठ कर अटल की स्मृतियों को ताजा किया। संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एमएलसी ¨सह ने अटल बिहारी वाजपेयी को भारतीय राजनीति का पुरोधा व शीर्ष पुरुष बताया। कहा कि देश की राजनीति में अटल सर्वमान्य नेता रहे। विधायक बौद्ध, भाजपा जिला महामंत्री जयप्रकाश उपाध्याय, राधेश्याम दीक्षित, पूर्व चेयरमैन विजय खेतान आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता र¨वद्र प्रसाद व संचालन बजरंग दल के प्रदेश संयोजक इंद्रजीत गुप्त ने किया। इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विजय कन्नौजिया, वीरेंद्र मद्धेशिया एडवोकेट, अनिल कुमार पांडेय, अमित तिवारी, ¨हदू युवा वाहिनी के तहसील अध्यक्ष बैजनाथ गुप्त, पूर्व महामंत्री हरेराम गुप्त आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी