कुशीनगर में रोपे जाएंगे 28 लाख से अधिक पौधे

कुशीनगर : पर्यावरण संरक्षण के लिए इस बार जिले में आबादी के हिसाब से पौधे लगाए जाएंगे। पौधारोपण कार्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 May 2020 06:31 PM (IST) Updated:Thu, 21 May 2020 07:31 PM (IST)

कुशीनगर में रोपे जाएंगे 28 लाख से अधिक पौधे
कुशीनगर में रोपे जाएंगे 28 लाख से अधिक पौधे

कुशीनगर : पर्यावरण संरक्षण के लिए इस बार जिले में आबादी के हिसाब से पौधे लगाए जाएंगे। पौधारोपण कार्य की जिम्मेदारी संबंधित विभागों की होगी। वह खाली पड़े सरकारी भूमि पर पौधा लगवाने का काम करेंगे। आने वाले दिनों में जिले में 28 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। इसमें 10 लाख से अधिक पौधे अकेले वन विभाग लगाएगा। शेष पौधों के रोपण की जिम्मेदारी अन्य सरकारी विभागों की होगी। गोरखपुर के बाद मंडल में सर्वाधिक पौधे कुशीनगर में लगाए जाएंगे।

धरती को हरा-भरा बनाने के लिए वन विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। इस वर्ष जिले में 28 लाख 76 हजार 610 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य है। वन विभाग पर 10 लाख 62 हजार 910 पौधे लगाने की जिम्मेदारी है जबकि अन्य सरकारी विभाग (पंचायती राज, शिक्षा, राजस्व विभाग, पुलिस, रेलवे, नगर पालिका, ग्राम विकास, उद्यान, स्वास्थ्य, कृषि, श्रम विभाग, उद्योग, लोनिवि, सिचाई, विद्युत, प्राविधिक शिक्षा, पशुपालन आदि) मिलकर 18 लाख 13 हजार 700 पौधे लगाएंगे। यह पौधे छायादार व फलदार होंगे। जिससे लोगों को फल भी प्राप्त हो सके। लक्ष्य मिलने के बाद संबंधित विभागों ने तैयारियां शुरू कर दी है। पौधे जुलाई से सितंबर तक लगाए जाएंगे। इस बार गोरखपुर मंडल में एक करोड़ 17 लाख 14 हजार 10 पौधे लगाए जाएंगे।

----

मंडल में शामिल जिले व पौधों का लक्ष्य

गोरखपुर-36 लाख 36 हजार 340

कुशीनगर-28 लाख 76 हजार 610

देवरिया-26 लाख 22 हजार 390

महराजगंज-25 लाख 78 हजार 670

----

जिले की आबादी को देखते हुए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रयास है कि जनपद का हर दूसरा व्यक्ति पौधारोपण जरूर करे। ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में पौधारोपण को लेकर आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गईं हैं। गड्ढों की खोदाई का कार्य जल्द शुरू होगा।

- बीसी ब्रह्म, डीएफओ

chat bot
आपका साथी