कुशीनगर में हादसों में जा रही जान, नहीं ले रहे सबक

कुशीनगर में वाहनों की रफ्तार पर नहीं लग पा रहा ब्रेक यातायात नियमों की अनदेखी से बढ़ रहीं दुर्घटनाएं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 12:52 AM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 12:52 AM (IST)
कुशीनगर में हादसों में जा रही जान, नहीं ले रहे सबक
कुशीनगर में हादसों में जा रही जान, नहीं ले रहे सबक

कुशीनगर: हाईवे पर होने वाली दुर्घटनाओं में लगातार इजाफे के बाद भी सतर्कता के उपाय नाकाफी दिख रहे हैं। खटारा बसों और गति पर नियंत्रण न रखना इसका प्रमुख कारण है। इसके अलावा यातायात नियमों की अनदेखी भी वजह है। दुर्घटना रोकने के लिए प्रशासन द्वारा कई बार अभियान चलाया जाता है, लेकिन सार्थक परिणाम नहीं दिख रहे हैं। हादसों से चालक व जिम्मेदार कोई भी सबक नहीं ले रहे हैं। नियमों के विपरीत गाड़ियों को ओवरटेक करना या दाएं बाएं से गाड़ी आगे निकालने की जोखिम उठाने से चालक पीछे नहीं रहते। पिछले पखवारे में कई सड़क हादसे हुए, जो व्यवस्था की कमी की ओर इंगित करते हैं।

यह हुईं वाहन दुर्घटनाएं

10 जनवरी 21 को हाईवे के मल्लूडीह ओवरब्रिज के समीप खड़ी ट्रक में पहले बाइक भिड़ी, फिर बिहार से कामगारों को लेकर दिल्ली जा रही डबल डेकर बस ने पीछे से टक्कर मार दी। इन दोनों घटनाओं में किसी की मौत नहीं हुई, लेकिन 14 लोग घायल हो गए। इसके ठीक तीन दिन पहले पटहेरवा में लग्जरी बस की चपेट में आने से दो बाइक सवार घायल हो गए। सलेमगढ़ में दो जनवरी को लग्जरी बस डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें सात यात्री घायल हो गए। दिसंबर 20 के अंतिम सप्ताह में हुए दुर्घटनाओं में एक मासूम समेत तीन लोगों की जान चली गई। इस प्रकार एक पखवारे में एक दर्जन सड़क हादसों में कम से कम पांच लोगों को जान गंवानी पड़ी। एक पूर्व हुई बड़ी दुर्घटना में फोरलेन पर हेतिमपुर टोल प्लाजा के निकट हुई बस-ट्रक दुर्घटना पांच यात्रियों की मौत हो चुकी है।

पुख्ता इंतजाम नहीं

हाईवे पर मार्ग दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। मसलन फोरलेन पर सुकरौली से सलेमगढ़ के बीच स्थानों पर सड़कें दबी हैं। कट स्थानों पर संकेतक न होने से सर्वाधिक घटनाएं हो रही हैं। टोल प्लाजा के जीएम आइके सिंह कहते हैं कि फोरलेन पर जहां-जहां गड्ढे थे, वहां बनवा दिए गए है। संकेतक भी लगवाए गए हैं। एआरटीओ संदीप कुमार पंकज ने कहा कि फोरलेन पर खामियों व संकेतक लगवाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। तेज रफ्तार वाहनों की स्पीड की जांच अभियान चलाकर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

एएसपी एपी सिंह ने कहा कि

रफ्तार पर अंकुश लगाने के लिए हाईवे से लगे थानेदारों को निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए अभियान चलाकर कार्रवाई होगी।

chat bot
आपका साथी