मूल्यांकन कार्य का होगा बहिष्कार

कुशीनगर : सरकार शिक्षकों की मांगों की अनदेखी कर रही है। इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 30 मार्च से

By Edited By: Publish:Thu, 26 Mar 2015 11:07 PM (IST) Updated:Thu, 26 Mar 2015 11:07 PM (IST)
मूल्यांकन कार्य का होगा बहिष्कार

कुशीनगर : सरकार शिक्षकों की मांगों की अनदेखी कर रही है। इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 30 मार्च से उप्र बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं के शुरू हो रहे मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। सर्व सम्मति से लिए गए निर्णय पर सभी शिक्षक एक जुट हैं।

ये बातें उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल ने गुरूवार कही। ये बुद्ध इंटर कालेज में शिक्षकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। कहा कि शर्मा गुट शिक्षकों का एक मात्र प्रतिनिधि संगठन है। सरकार को सचेत करने और विनियमितीकरण सहित वित्त विहीन शिक्षकों को पूर्ण शिक्षक का दर्जा दिलाने के लिए संगठन संकल्पित है।

जिला मंत्री शैलेश कुमार ¨सह ने कहा कि सरकार शिक्षकों के प्रति संवेदनहीन है। कोषाध्यक्ष अनिल दूबे, उपाध्यक्ष सुनील मिश्र, धर्मेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि अवशेषों सहित पारिश्रमिक का भुगतान न होना ¨नदनीय है। मुरली मनोहर ¨सह ने सिटी सेवा के लाभ का मुद्दा उठाया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य डा. रितेश कुमार चौधरी ने की, संचालन उमेश उपाध्याय ने किया।

इस दौरान ओमप्रकाश ¨सह, भोला ¨सह यादव, राजेंद्र प्रसाद, डा. सत्येंद्र कुमार ¨सह, ओपी तिवारी, धर्मेंद्र तिवारी, मुकेश राय, प्रभुनाथ राय, गो¨वद वर्मा, विनोद मिश्र, अलाउद्दीन खां, श्रीकांत कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

----

जताया हर्ष

कुशीनगर : संघ की बैठक में सर्व सम्मति से डा. सत्येंद्र कुमार ¨सह, भोला ¨सह यादव, प्रभुनाथ राय को उपाध्यक्ष तथा श्रीकांत कुशवाहा, अलाउद्दीन खां, विनोद मिश्र, र¨वद्र नाथ ¨सह व गो¨वद वर्मा को संयुक्त मंत्री चुना गया। इस पर संघ के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता जाहिर की।

chat bot
आपका साथी