कृष्ण जन्मोत्सव के दूसरे दिन अकबरपुर में दही हांडी का अयोजन

जासं, कौशांबी : जिले में कृष्ण जन्मोत्सव के दूसरे दिन दही हांडी का आयोजन हुआ। इस दौरान जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसको लेकर ग्रामीणों ने उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही आयोजन स्थल पर भीड़ लगी रही। अकबरपुर गांव में कार्यक्रम के दौरान एक युवक को चोट भी आ गई। उसे निजी अस्पातल में भर्ती कराया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Sep 2018 08:33 PM (IST) Updated:Tue, 04 Sep 2018 08:33 PM (IST)
कृष्ण जन्मोत्सव के दूसरे दिन अकबरपुर में दही हांडी का अयोजन
कृष्ण जन्मोत्सव के दूसरे दिन अकबरपुर में दही हांडी का अयोजन

जासं, कौशांबी : जिले में कृष्ण जन्मोत्सव के दूसरे दिन दही हांडी का आयोजन हुआ। इस दौरान जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसको लेकर ग्रामीणों ने उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही आयोजन स्थल पर भीड़ लगी रही। अकबरपुर गांव में कार्यक्रम के दौरान एक युवक को चोट भी आ गई। उसे निजी अस्पातल में भर्ती कराया है।

कसेंदा के अकबरपुर गांव में दही हांडी का आयोजन किया गया। दही हांडी फोड़ने के लिए अकबरपुर व जनका गांव की टीम थी। दोनों गांव के लोग दही हांडी फोड़ने के लिए कई प्रयास किया। अंत में अकबरपुर गांव की टीम ने दही हांड़ी को फोड़कर पुरस्कार जीत लिया। आयोजकों ने टीम को 5251 रुपये का पुरस्कार दिया। प्रतियोगिता के दौरान जनका गांव की टीम को नेतृत्व कर रहे अमन कुमार गिर कर चोटिल हो गए। आनन-फानन में उनको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद उनको आराम मिल गया। इस मौके पर मुंशीलाल, घसीटें, अमित, राजकरण, विजय, मो. शकील आदि लोग मौजूद रहे।

चरवा के पहाड़पुर चौराहे व चकबादशाहपुर गांव में भी अलग-अलग दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पहाड़पुर गांव में 20 व चकबादशाहपुर गांव में 25 फिट की ऊंचाई पर मटकी बांधी गई। युवकों ने जय कन्हैयालाल के नारे के साथ मटकी फोड़ने के प्रयास शुरू कर दिया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मटकी फूट गई। मटकी टूटते ही जय श्रीकृष्ण के नारे लगाए।

chat bot
आपका साथी