विकास के मॉडल पर चुनाव लड़ेगी भाजपा : डिप्टी सीएम

कौशांबी उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को सिराथू के सयारां स्थित स

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Feb 2021 10:49 PM (IST) Updated:Wed, 17 Feb 2021 10:49 PM (IST)
विकास के मॉडल पर चुनाव लड़ेगी भाजपा : डिप्टी सीएम
विकास के मॉडल पर चुनाव लड़ेगी भाजपा : डिप्टी सीएम

कौशांबी : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को सिराथू के सयारां स्थित सर्किट हाउस पहुंचे। उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही विजय के लिए मंत्र दिया। इसके बाद विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जनपद में चल रही परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण व समय से पूरा कराए जाने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने मीडिया कर्मियों से मुखातिब होते हुए कहा कि भाजपा विकास के मॉडल पर चुनाव लड़ेगी। इससे प्रदेश बेहतर होगा और कौशांबी जिले का नाम भी होगा।

प्रयागराज से सड़क के रास्ते कार से चलकर करीब ढाई बजे डिप्टी सीएम कशिया स्थित आवास पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद वहां पर करीब आधा घंटे रुककर आए हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। फिर पार्टी कार्यकर्ताओं से बात किया। जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी व सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल ने डिप्टी सीएम को मां शीतला की मूर्ति भेंट किया। उसके बाद तीन बज कर बीस मिनट पर सयारां सर्किट हाउस में पहुंचकर कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद साढ़े चार बजे हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। कार्यक्रम में चायल विधायक संजय गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, भाजपा के जिला महामंत्री संजय जायसवाल, सुरेश जायसवाल, अरुण केसरवानी, सुनील मिश्र आदि उपस्थित रहे।

---------

बीमार महिला के स्वजनों ने लगाई गुहार

संसू, टेढ़ीमोड़ : सिराथू के कशिया स्थित अपने आवास पर आए यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हाल जाना। इस बीच कशिया की रहने वाली सरोज देवी पत्नी हुबलाल विश्वकर्मा जो गरीब और गंभीर बीमारी से जूझ रही थी, के स्वजन डिप्टी सीएम से मिले। साथ ही सरोज देवी के बेहतर इलाज के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इस पर डिप्टी सीएम ने मदद का आश्वासन देते हुए सरकारी अस्पताल में इलाज कराने को कहा।

chat bot
आपका साथी