दौज पर सूने घरों से लाखों की चोरी

-दुर्गा कॉलोनी में आभूषण एवं नगदी चुराई, क्षेत्रीयजनों में है आक्रोश।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 11:39 PM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 11:39 PM (IST)
दौज पर सूने घरों से लाखों की चोरी
दौज पर सूने घरों से लाखों की चोरी

फोटो नंबर छह

-दुर्गा कॉलोनी में आभूषण एवं नगदी चुराई, क्षेत्रीयजनों में है आक्रोश

-लवकुश नगर में कलक्ट्रेट पर तैनात बैकलॉग कर्मी के घर में घुसे

जागरण संवाददाता, कासगंज : दौज पर सूने पड़े घरों को चोरों ने निशाना बनाया। दुर्गा नगर एवं लवकुश नगर में दो मकानों के ताले तोड़ चोर लाखों के आभूषण एवं नगदी चुरा ले गए। चोरी की वारदातों से क्षेत्र में दहशत फैली हुई है।

थाना कासगंज के लवकुश नगर निवासी रनवीर सिंह बैकलॉग सफाईकर्मी हैं तथा उनकी कलक्ट्रेट पर तैनाती है। उनके पिता रामकृष्ण सिंह का गुड़गांव में इलाज चल रहा है। शुक्रवार की दोपहर वह पिता को दिखाने गुड़गांव जा रहे थे। दौज होने के कारण पत्नी अनीता को अलीगढ़ के कोरियागंज स्थित मायके में छोड़ दिया। रात में अज्ञात चोरों ने घर के ताले तोड़ दिए। सुबह पड़ोसियों ने जब ताले टूटे देखे तो अनीता को फोन किया तथा रनवीर के भाई यशवीर को फोन किया। पत्नी घर पर पहुंची तो सभी सामान गायब था। यशवीर के अनुसार चोर छह सोने की अंगूठी, दो चैन, एक जोड़ी कुंडल, चार चूड़ी, एक हार, चार जोड़ी पायजेब, एक लैपटॉप सहित 1.10 लाख रुपये चुरा ले गए। थाने में चोरी की तहरीर दी है।

इधर, चोरी की दूसरी वारदात दुर्गा कॉलोनी में हुई। सुषमा देवी गली नंबर चार में मकान की ऊपरी मंजिल पर रहती हैं। निचली मंजिल के कमरों में किराएदार रहते हैं। त्योहार पर छुट्टियों में किराएदार अपने घर चले गए थे। शुक्रवार को दौज पर सुषमा एटा के नगला गांव स्थित मायके गई थी। रात में अज्ञात चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़ने के बाद में घर के अंदर के ताले तोड़े तथा ऊपर कमरे में रखी अलमारी में रखा सोने का हार, दस चांदी के सिक्के एवं 25 हजार रुपये चुरा ले गए। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भी यहां जांच की। क्षेत्रीय लोगों ने थाना पुलिस से रात्रि गश्त की मांग की है।

chat bot
आपका साथी