कोरोना के सक्रिय केसों का आंकड़ा पहुंचा 329

जिले में रविवार को 20 नए कोरोना पाजिटिव मिले हैं। संक्रमितों का आंकड़ा 329 तक जा पहुंचा है। पाजिटिव होम आइसोलेट किए गए हैं। जांच के लिए 1243 सैंपल लिए गए। एंटीजन में चार एवं ट्रूनोट में एक पाजिटिव मिला है। जबकि 15 लोग आरटीपीसीआर जांच में पाजिटिव मिले हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Jan 2022 04:18 AM (IST) Updated:Mon, 24 Jan 2022 04:18 AM (IST)
कोरोना के सक्रिय केसों का आंकड़ा पहुंचा 329
कोरोना के सक्रिय केसों का आंकड़ा पहुंचा 329

संवाद सहयोगी, कासगंज : जिले में रविवार को 20 नए कोरोना पाजिटिव मिले हैं। संक्रमितों का आंकड़ा 329 तक जा पहुंचा है। पाजिटिव होम आइसोलेट किए गए हैं। जांच के लिए 1243 सैंपल लिए गए। एंटीजन में चार एवं ट्रूनोट में एक पाजिटिव मिला है। जबकि 15 लोग आरटीपीसीआर जांच में पाजिटिव मिले हैं।

जिले में प्रतिदिन स्वास्थ्य केंद्रों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर कोरोना की जांच की जा रही है। 1243 सैंपल जांच को लिए गए हैं। 583 एंटीजन टेस्ट में चार व्यक्ति कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। 660 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को लैब भेजे गए हैं। रविवार को लैब से मिली आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में 15 लोग कोरोना पाजिटिव मिले हैं। सभी पाजिटिवों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा होम आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें इन पर नजर रख रही हैं। जिले में सक्रिय पाजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 329 हो गई। डिप्टी सीएमओ डा. अविनाश ने बताया कि प्रतिदिन कोरोना के रोगी मिल रहे हैं। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है।

12718 लोगों का हुआ वैक्सीनेशन

रविवार को 15 प्लस के 1793 किशोर को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। 18 प्लस के 1500 को पहली, 5007 को दूसरी एवं 45 प्लस के 913 को पहली, 3247 को दूसरी डोज दी गई। 258 लोगों को वैक्सीन की बूस्टर डोज दी गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अंजुस ने बताया कि कुल 12718 लोगों का टीकाकरण किया गया। अग्रवाल धर्मशाला में आज लगाया जाएगा वैक्सीनेशन शिविर

संस, कासगंज : आरएसएस केशव बस्ती द्वारा तीसरा वैक्सीनेशन शिविर 24 जनवरी को सुबह 10 बजे से शहर के सोरों गेट स्थित अग्रवाल धर्मशाला गली छेदालाल स्कूल में लगाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी शिवम वाष्र्णेय ने बताया कि इसमें 15 से 18 आयु वर्ग के लोगों को प्रथम डोज, हेल्थ वर्कर एवं सीनियर सिटिजन को दूसरी और बूस्टर डोज दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी