बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ आगे आए विद्यार्थी

केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए विद्यार्थी आगे आए हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य उनके लिए चंदा जुटा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Aug 2018 10:38 PM (IST) Updated:Thu, 23 Aug 2018 10:38 PM (IST)
बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ आगे आए विद्यार्थी
बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ आगे आए विद्यार्थी

जासं, कासगंज: केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए विद्यार्थी आगे आए है। बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शहर में बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ धन संग्रह किया।

कार्यकर्ता शहर के मुख्य बाजारों में दान पात्र लेकर निकले और लोगों से बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ आíथक मदद की अपील की। इस दौरान प्रदेश सहमंत्री विकास यादव ने बताया कि विद्यार्थी परिषद जिले भर में धन संग्रह अभियान चलाएगी और एकत्रित हुए धन को राहत कोष में भेजेगी। इस दौरान जिला सयोंजक हिमांशू उपाध्याय, विभाग सह संयोजक आकाश कुमार, नगर मंत्री प्रशांत राजपूत, यश अग्रवाल, अमन सक्सेना, मयंक यादव, शुभम, चिरायु शर्मा सहित आदि परिषद कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आज स्वयंसेवक करेंगे धन संग्रह:

स्वयं सेवक संघ द्वारा 24 अगस्त को केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ धन संग्रह किया जाएगा। इसके लिए टोलियां बनाई गई हैं। प्रथम टोली विवेकानंद उपनगर और प्रताप उपनगर के सभी स्वयं सेवक, अमांपुर अड्डे से दुर्गा कॉलोनी तक मुख्य मार्ग सहावर गेट से बिलराम गेट तक, द्वितीय टोली माधव उपनगर व केशव उपनगर के सभी स्वयं सेवक प्रभू पार्क से अंबेडकर पार्क, मुख्य बाजार सोरों गेट व नदरई गेट पर धन संग्रह के लिए निकलेंगे।

chat bot
आपका साथी