प्रभात फेरी पर रोक, कांग्रेसियों में उबाल

कांग्रेसियों का कहना है कि पुलिस अपनी असफलता छिपाने के लिए तिरंगा यात्रा पर रोक लगा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Aug 2018 12:42 AM (IST) Updated:Wed, 15 Aug 2018 12:42 AM (IST)
प्रभात फेरी पर रोक, कांग्रेसियों में उबाल
प्रभात फेरी पर रोक, कांग्रेसियों में उबाल

जागरण संवाददाता, कासगंज: वैसे तो प्रशासन पारंपरिक कार्यक्रम को धूमधाम से करा रहा है, लेकिन कांग्रेस की बरसों पुरानी निकाले जाने वाली प्रभात फेरी पर रोक लगा दी है। इसको लेकर कांग्रेसियों में आक्रोश है। कांग्रेस नेताओं ने इसे पूरी तरह देश विरोधी बताया है और कासगंज के नागरिकों को जंजीरों में जकड़ा हुआ।

कांग्रेस पार्टी द्वारा हर साल पारंपरिक प्रभात फेरी निकाली जाती है। इस प्रभात फेरी के लिए नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तरुण शर्मा ने उप जिला अधिकारी से अनुमति मांगी। जिस पर एसडीएम ने एसपी और खुफिया विभाग से रिपोर्ट मांगी। पुलिस ने प्रभात फेरी निकालने पर असहमति जता दी। एसडीएम ने 26 जनवरी को तिरंगा यात्रा के दौरान हुए विवाद का हवाला देते हुए अनुमति देने से मना कर दिया है। जिसको लेकर कांग्रेसियों में आक्रोश बना हुआ है। कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन के इस निर्णय को तानाशाही पूर्ण बताया है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तरुण शर्मा ने कहा है कि 70 सालों में पहली बार ऐसा हो रहा है। जब देश भक्तों की सरकार में देशभक्ति पर ही पाबंदी लगा दी गई है। प्रशासन अपनी नाकामी को छुपाने के लिए तानाशाही पूर्ण रवैया अपना रहा है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह ¨नदनीय है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर को इस मामले की जानकारी दे दी गई है। इधर प्रशासन ने माना है कि शहर का माहौल पूरी तरह सामान्य नहीं है। जिले में धारा 144 लागू है। प्रभात फेरी से अनहोनी की आशंका है। उप जिलाधिकारी सुनील कुमार ने नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को पत्र भेजकर उनके प्रार्थना पत्र को निरस्त करने की सूचना दे दी है।

chat bot
आपका साथी