Prayagraj Weather News: संगमनगरी में दो दिन में तीन डिग्री लुढ़का दिन का पारा, शनिवार से आंधी का अलर्ट
प्रयागराज में गुरुवार और शुक्रवार को भी राहत की उम्मीद है पर तेज सतही हवाओं के कारण शनिवार से एक बार फिर तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। इस बीच आंधी को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। मौसम विभाग की मानें तो मई के दूसरे सप्ताह में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। पूरे अप्रैल झुलसाने वाली गर्मी झेलने के बाद लोगों को पिछले दो दिनों से राहत महसूस हो रही है। दो दिनों में तापमान तीन डिग्री लुढ़क गया है।
गुरुवार और शुक्रवार को भी राहत की उम्मीद है पर तेज सतही हवाओं के कारण शनिवार से एक बार फिर तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। इस बीच आंधी को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। मौसम विभाग की मानें तो मई के दूसरे सप्ताह में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है।
इसे भी पढ़ें- यूपी के इस शहर में रिंग रोड बनने का विरोध कर रहे काश्तकार, बोले- फ्री में नहीं देंगे जमीन, जाएंगे कोर्ट
बीते सोमवार को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद से तापमान में गिरावट आनी शुरू हुई और बुधवार को यह 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसे भी पढ़ें- गोरखपुर-आगरा में धूल भरी आंधी के बाद बारिश के आसार, जानिए कैसा रहेगा आज यूपी के मौसम का मिजाज
गुरुवार को इसके 40 डिग्री से नीचे रहने का अनुमान है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम था। इसके गुरुवार को 21 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय भूगोल विभाग के प्रो. एआर सिद्दीकी ने बताया कि मई के दूसरे सप्ताह से गर्मी के तेवर और तीखे होते चले जाएंगे। इस बार अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के भी पार जा सकता है।