फसलों में लगा रोग, किसान हो रहे बर्बाद

संवाद सहयोगी, झींझक: झींझक क्षेत्र के नसीरपुर गांव में रोग लगने से आधा दर्जन किसानों की

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Nov 2018 07:01 PM (IST) Updated:Thu, 01 Nov 2018 07:01 PM (IST)
फसलों में लगा रोग, किसान हो रहे बर्बाद
फसलों में लगा रोग, किसान हो रहे बर्बाद

संवाद सहयोगी, झींझक: झींझक क्षेत्र के नसीरपुर गांव में रोग लगने से आधा दर्जन किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। किसानों ने जिला कृषि अधिकारी से इसकी शिकायत की है।

झींझक ब्लाक के नसीरपुर गांव में धान की फसल में रोग लगने के कारण यहां के मोहन ¨सह, पूरन ¨सह, जगत ¨सह, संतोष, रामकिशन आदि किसानों की करीब 30 बीघा धान की फसल खराब हो गयी है। जिसके कारण किसानों के चेहरे मुरझाए हुए हैं। किसान फसल खराब हो जाने के कारण काफी परेशान हैं। किसानों का कहना है दीवाली का त्योहार पास में है और धान की फसल खराब हो गई है। धान की बाली में दाने है ही नहीं। ऐसा लगता है जैसे किसी कीड़े ने धान खा लिया है। इन हालातों में हम लोगों की लागत तक वापस आती नहीं दिख रही है। जो पास में जमा पूंजी थी वह भी चली गई। हम लोगों ने जिला कृषि अधिकारी को पत्र भेज कर सहायता की मांग की है। जिला कृषि अधिकारी सुमित पटेल ने बताया किसानों को फसल बीमा योजना के तहत क्षति की भरपाई होगी।

chat bot
आपका साथी