लापरवाह ANM ने महिला को दी वैक्सीन की डबल डोज, फर्रुखाबाद से सामने आया चौंका देने वाला मामला

Big Negligence in Covid Vaccination मौधा गांव में मंगलवार को एक पूर्व प्रधानाध्यापक के दरवाजे के पास वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। दोपहर करीब एक बजे 46 वर्षीय बेबी पत्नी राजीव कुमार को आशा बहू बुलाकर लाईं। एएनएम शशिकला पांडेय ने बेबी को वैक्सीन लगाई और बैठा दिया।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Tue, 01 Jun 2021 08:42 PM (IST) Updated:Tue, 01 Jun 2021 08:42 PM (IST)
लापरवाह ANM ने महिला को दी वैक्सीन की डबल डोज, फर्रुखाबाद से सामने आया चौंका देने वाला मामला
फर्रुखाबाद में महिला को दो बार वैक्सीन लगाने का मामला आया सामने। प्रतीकात्मक फोटो।

फर्रुखाबाद, जेएनएन। Big Negligence in Covid Vaccination कोरोना संक्रमण के केस जिलों में भले ही कम होते जा रहे हैं, लेकिन वैक्सीनेशन और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के मामलों में लोगों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इनमें स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बरती जा रही लापरवाही भी शामिल है। दरअसल, कानपुर देहात के बाद अब वैक्सीन की डबल डोज लगाने का मामला फर्रुखाबाद जिले से सामना आया है। यहां पर महिला को वैक्सीन की डबल डोज देने के बाद एएनएम को जब जानकारी हुई तो उसके हाथ पांव फूल गए। 

ये है पूरा मामला: मौधा गांव में मंगलवार को एक पूर्व प्रधानाध्यापक के दरवाजे के पास वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। दोपहर करीब एक बजे 46 वर्षीय बेबी पत्नी राजीव कुमार को आशा बहू बुलाकर लाईं। एएनएम शशिकला पांडेय ने बेबी को वैक्सीन लगाई और बैठा दिया। दो मिनट बाद एएनएम ने बेबी को दोबारा बुलाया। जब तक वह कुछ कह पाती, तब तक एएनएम ने उसे फिर वैक्सीन लगा दी। जब बेबी ने बताया कि उसके वैक्सीन लग चुकी है तो एएनएम व अन्य स्वास्थ्यकर्मी हक्के-बक्के रह गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बेबी को समझा-बुझाकर तीन घंटे तक बैठाए रखा। इस दौरान उसे बिस्किट आदि खिलाकर आवभगत भी की। तीन घंटे तक जब उसे कोई दिक्कत नहीं हुई तो उसे घर भेज दिया गया। जब इस बीच प्रभारी चिकित्साधिकारी से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। खंड विकास अधिकारी सतीश मिश्र ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: यूपी में लापरवाही की इंतेहा ! फोन पर व्यस्त एएनएम ने महिला को दी कोरोना वैक्सीन की डबल डोज

सीएमओ ने कही ये बात: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वंदना सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जा रही है। महिला पहले मास्क लगाकर आई थी, बाद में बिना मास्क के आई है। अभी यह स्पष्ट भी नहीं है कि दो बार उसके वैक्सीन लगी है।

chat bot
आपका साथी