खेल-खेल में दो बहनों ने खा ली चूहा मार दवा, आटे में मिलाकर घर वालों ने रख रखी थी दवा

घर में चूहों का मारने के लिए आटा मिला कर रखी गईं गोलियां दोनों बहनों ने खेल-खेल में खा लिया। इससे दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी। कुछ देर बाद ही पंकज घर लौटा तो उसने दोनों बहनों को उल्टी करते देखा।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Thu, 23 Mar 2023 09:20 PM (IST) Updated:Thu, 23 Mar 2023 09:20 PM (IST)
खेल-खेल में दो बहनों ने खा ली चूहा मार दवा, आटे में मिलाकर घर वालों ने रख रखी थी दवा
खेल-खेल में दो बहनों ने खा ली चूहा मार दवा, आटे में मिलाकर घर वालों ने रख रखी थी दवा

महोबा, जागरण ऑनलाइन टीम : खेल-खेल में दो बहनों ने घर में आटा मिला कर रखी चूहा मारने की दवा खा ली। पड़ोस से घर वापस आए 11 वर्षीय भाई को घटना की जानकारी हुई तो उसने फोन करके अपने माता-पिता को सूचना दी। स्वजन दोनों बहनों को जिला अस्पताल लेकर आए, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

महोबा सदर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला कल्याण सागर सुभाष नगर निवासी रतिराम गुरुवार को अपनी पत्नी के साथ मजदूरी करने के लिए गया था। घर पर पुत्र पंकज और आठ वर्षीय पुत्री पूजा, छह वर्षीय काजल थे। दोपहर के समय पंकज किसी काम से घर के बाहर चला गया था।

घर में चूहों का मारने के लिए आटा मिला कर रखी गईं गोलियां दोनों बहनों ने खेल-खेल में खा लिया। इससे दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी। कुछ देर बाद ही पंकज घर लौटा तो उसने दोनों बहनों को उल्टी करते देखा। बहनों ने बताया कि उसने आटा की गोली निगल ली हैं। पंकज ने इस घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी। शाम करीब सात बजे घर आए रतिराम ने दोनों पुत्रियों को महोबा जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

chat bot
आपका साथी