डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा, अन्य दलों से ज्यादा मजबूत है भाजपा का कार्यकर्ता

उन्नाव के बांगरमऊ में श्यामकला इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह के साथ आए उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को उपचुनाव में प्रत्याशी काे जिताने के लिए जिम्मेदारी का एहसास कराया।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 03:08 PM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 03:09 PM (IST)
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा, अन्य दलों से ज्यादा मजबूत है भाजपा का कार्यकर्ता
बांगरमऊ के कार्यक्रम में मंचासीन उपमुख्यमंत्री के साथ अन्य भाजपा नेता।

उन्नाव, जेएनएन। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा है कि भाजपा का कार्यकर्ता अन्य दलों से ज्यादा मजबूत है। हर कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी समझे और उपचुनाव में प्रत्याशी को जिताने के लिए तन-मन से जुट जाए। प्रत्याशी कोई भी हो आप भाजपा को ही वोट करें। उन्नाव के बांगरमऊ में इंटर कॉलेज मैदान में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह के साथ आए उपमुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गुंडाराज खत्म कर दिया है, गुंडे जेल में है या उत्तर प्रदेश छोडकर भाग गए हैं। अब कार्यकर्ताओं को उपचुनाव में प्रत्याशी को जीत दिलानी है, प्रदेश सरकारी की जनहित में शुरू की गई योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं। उप मुख्यमंत्री लगभग 12:20 बजे बांगरमऊ के श्यामकला इंटर कालेज मैदान पहुंचे। जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत ने स्वागत किया, इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया और मंडल अध्यक्ष तथा सेक्टर प्रभारियों से मुलाकात करके जरूरी दिशा निर्देश दिए। यहां अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा, विधायक पंकज गुप्ता और मोहान विधायक बृजेश रावत, सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी