फतेहपुर में यमुना नदी में डूबकर दो सगे भाइयों की मौत, रक्षाबंधन पर हादसे से छाया मातम और हर किसी आंखें हुईं नम

फतेहपुर के ललौली घाट पर यमुना नदी में नहाते समय दो सगे भाइयों की डूबने से मौत होने पर कोहराम मच गया। त्योहार पर हादसा होने पर हर किसी की आंखें नम हो गईं। गोताखोरों ने दोनों के शव बाहर निकाले हैं।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Thu, 11 Aug 2022 01:59 PM (IST) Updated:Thu, 11 Aug 2022 01:59 PM (IST)
फतेहपुर में यमुना नदी में डूबकर दो सगे भाइयों की मौत, रक्षाबंधन पर हादसे से छाया मातम और हर किसी आंखें हुईं नम
यमुना नदी में डूबने से हुई भाइयों की मौत।

फतेहपुर, जागरण संवाददाता। ललौली घाट पर यमुना नदी में नहाते समय दो सगे भाइयों की डूबकर मौत हो गई। गोताखोरों ने दोनों के शव बाहर निकाले तो स्वजन में कोहराम मच गया। रक्षाबंधन के दिन भाइयों की मौत से हर किसी की आंखें नम हो गईं। 

ललौली कस्बा के नसीरखानी मोहल्ला निवासी सुनील रैदास का 17 वर्षीय पुत्र अर्जुन अपने 14 वर्षीय छोटे भाई करन के साथ रक्षाबंधन त्योहार के दिन गुरुवार सुबह यमुना नदी स्नान करने ललौली घाट गए थे। नहाते समय सगे भाई गहरे बहाव में डूब गए। डूबते किशोरों पर नजर पड़ते ही गोताखोर व नाविकों ने खोजबीन शुरू की और दोनो को बाहर निकाला।

यमुना घाट में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। स्वजन इन्हें बहुआ पीएचसी लेकर गए जहां चिकित्सकीय टीम ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। त्योहार के भाइयों की मौत से बहनें व स्वजन बेहाल रहें। थाना प्रभारी आलोक पांडेय ने बताया कि नहाते समय दोनो सगे भाई गहरे बहाव डूब गए।

chat bot
आपका साथी